Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
बच्चों के लिए सबसे अच्छे फाइबर युक्त आहार

बच्चों के भोजन में फाइबर की मात्रा का संतुलित होना बेहद आवश्यक होता है ताकि उनके शरीर का विकास अच्छी तरह हो सकें।
प्रत्येक अभिभावक को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बच्चों को भोजन में सही पोषक तत्व मिलें। साथ ही उनकी खुराक में भरपूर मात्रा में फाइबर हों। फाइबर, पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाएं रखता है और मल त्याग को आसान बनाता है।
यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करता है। बच्चों की खुराक में फाइबर युक्त आहार शामिल करना चाहिए, ताकि बच्चे का विकास ही तरीके से हो।
बड़े लोगों को भी फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए, इससे कब्ज, हद्य रोग, कैंसर व मुधमेह का खतरा कम हो जाता है।
READ: ऐसे 10 आहार जो बनाएं बच्चे का दिमाग तेज
एक बच्चे को दिन में कम से कम 25 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है। इससे बच्चे की भूख शांत रहती है और उसे सारा दिन कुछ न कुछ खाने की आदत खत्म हो जाती है।
साथ ही शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है। इसके बारे में और अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल हो पढ़ें:

1. रास्पबेरी- रास्पबेरी में उच्च मात्रा में फाइबर होता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। इसमें कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है और यह शरीर में होने वाली सूजन को भी दूर करता है। इसमें भरपूर मात्रा में पौटेशियम, फोलेट, विटामिन ई और दिल को स्वस्थ बनाएं रखने वाले गुण होते हैं।
2. दाल- दाल में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और फाइबर होते हैं जो बच्चों के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। इसमें मैग्नीशियम, पौटेशियम, जिंक, आयरन और विटामिन बी होता है। दाल को भोजन में या सलाद के साथ स्प्राउट के रूप में भी खा सकते हैं।
3. मटर- हरी मटर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। एक कप मटर में 4 ग्राम फाइबर होता है और 67 कैलोरी होती है। इसमें विटामिन, ए, बी, सी, के, जिंक और आयरन भी होता है।
4. दलिया- दलिया में सबसे अधिक फाइबर होता है जो बच्चों को कई रूपों में बनाकर खिलाया जा सकता है। इसमें कार्बोहाईड्रेट, आयरन, प्रोटीन, जिंक, सेलेनियम, थायमिन आदि होता है। एक कप दलिया में 4 ग्राम फाइबर होता है।



Click it and Unblock the Notifications