Latest Updates
-
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय
बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए समान्य टिप्स
बचपन किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे अच्छा समय होता है। इस समय न कोई चिंता कोई ना फिक्र, बस घंटों तक दोस्तों के साथ खेलना, जो चाहो खाना और ढेर सारी मौज मस्ती करना। बचपन वो समय है जिसमें बच्चे को बड़ों का लाड़-प्यार मिलता है।
हर पेरेंट्स की ज़िम्मेदारी है कि उनके बच्चे को आगे बढ़ने और विकास के लिए पूरा पोषण मिले। आम तौर पर, बच्चे का शारीरिक विकास दो साल की उम्र में शुरू हो जाता है जब बच्चे की हड्डियाँ और मांसपेशियाँ मजबूत होना शुरू हो जाती है और वह बढ़ना शुरू होता है।
यह देखा गया है कि एक समान्य बच्चा हर साल 2.5 इंच बढ़ता है। एक उम्र के बाद लंबाई बढ़ना बंद हो जाता है। लड़कों की 20 साल बाद और लड़कियों की लगभग 14 साल की उम्र के बाद लंबाई बढ़ना बंद हो जाती है। किसी बच्चे की लंबाई आनुवंशिकता, हार्मोन, पोषण, व्यायाम और उसके सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर निर्भर करती है।
इसलिए, यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की लंबाई अच्छी तरह बढ़े तो इसके लिए हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बता रहे हैं। इन्हें आजमाये। इनमें से बहुत सी टिप्स में बच्चे को सही खाना खिलाने पर ज़ोर दिया गया है ताकि उसकी लंबाई बढ़े और उसके शरीर का सही तरह विकास हो।

1. डेयरी उत्पाद
अपने बच्चे को डेयरी उत्पाद जैसे कि दूध, मक्खन, चीज़, दही आदि जरूर दें, क्यों कि इनमें जरूरी प्रोटीन और कैल्शियम होते हैं। ये प्रोटीन और कैल्शियम बच्चे की हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में आवश्यक है, जो कि लंबाई बढ़ाने में सहायक हैं।

2. अंडे
अंडों में प्रोटीन, विटामिन दी, विटामिन बी2, रिबोफ्लाविन आदि जरूरी तत्व होते हैं, जिनसे बच्चों की हड्डियों का विकास होता है।

3. चिकन
चिकन में भी प्रोटीन भरपूर होता है जिससे हड्डियाँ और मसल्स मजबूत होते हैं। चिकन के नियमित सेवन से युवावस्था के बाद भी लंबाई बढ़ती है।

4. केला
केला भी प्राकृतिक रूप से लंबाई बढ़ाने में सहायक है क्यों कि इसमें मैंगनीज, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

5. ओटमील
ओटमील खाने से भी बच्चे की लंबाई बढ़ती है, इसमें प्रोटीन की अधिकता होती है और इससे नए टिशू तेजी से विकसित होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
