Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानें वो कौन से इशारे है जिससे आप जान सकते है कि आपका बच्चा आपसे प्यार करता है
जानें वो कौन से इशारे है जिससे आप जान सकते है कि आपका बच्चा आपसे प्यार करता है।
मां और बच्चे का रिश्ता जिंदगी का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। एक मां हर दिन जो कुछ भी अपने बच्चे के लिए करती है उससे उनके बीच संबंध निरंतर विकसित होता रहता है।
जिंदगी का हर एक दिन गुजरने के साथ ही ये रिश्ता और मजबूत होता जाता है। हालांकि ये संभव नहीं है कि एक बच्चा अपने मां के प्रति अपना प्यार जताने के लिए हर दिन आपको 'आई लव यू’ बोले।
अपनी भावनाओं को वो अपने तरीके से बयां करता है। आइए जानते है कैसेः

1.मां के स्तनों का दूध कहलाता है संवेदनात्मक साधन
आपका बच्चा भीड़ में भी आपको अच्छे से पहचान लेता है। बच्चे को पोषण देने के अलावा भी मां का दूध बहुत कुछ कर सकता है। मां के दूध की महक बच्चे को मां की ओर आकर्शित करती है। इसी तरह मां भी बच्चों के सांकेतिक इशारों के जरिए बच्चे की जरूरतों को पहचानना शुरू कर देती है। बच्चे की जरूरतों को पूरी करने की क्षमता, स्नेहपूर्ण स्पर्श और वे सब क्रियाएं जो इनकी एक-दूसरे के साथ जुड़ी हुई है, ये मां-बच्चे के बीच के बंधन को मजबूती प्रदान करती है।

2.बच्चे के साथ लौटता बचपन
शिशु आपके चेहरे के भावों पर अपनी प्रतिक्रिया देता है। मां और बच्चे के बीच लुकाछिपी और तरह-तरह के चेहरे बनाने के अनोखे अंदाज से इसे समझा जा सकता है। जब मां सहज रूप से चेहरे बनाती है, तो बच्चा मुस्कुराहट और अपने चंचल हावभाव के साथ अपनी भाषा में जवाब देते है। ये एक ऐसी पारस्परिक क्रिया है जो मां और बच्चे के रिश्ते को बढ़ावा देने में मदद करता है जो आपके बच्चे पर सकारात्मक प्रभाव ड़ालता है।

3.बच्चे का चुंबन
छोटे बच्चे आपको हल्का-सा चुंबन देना पसंद करते है। उन्हें आपके प्यार करने का अंदाज अच्छा लगता है इसी कारण वे अपने चुंबन के जरिए मां के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते है। बिना दांत वाले मुंह से आपकी त्वचा को चूमते है उनका इस प्यार भरे स्पर्श से आपका दिल पिघल जाएगा। शारीरिक रूप से मां के प्रति अपने प्यार को प्रकट करने के लिए बच्चों का ये एक सरल अंदाज है और सबसे पहले वे अपनी मां के सामने ही प्यार को अभिव्यक्त करते है।

4.आपका बच्चा आपकी ओर ताकता है
जब बच्चे मां को घूरते है तो ये मजेदार लगता है। आप बच्चे के इस अंदाज से नाराज नहीं होंगे बल्कि ये बच्चों का काफी प्यारा तरीका है। आपको टकटकी लगाकर देखकर वह आपका चेहरा पढ़ता है और अपने दिमाग में आपकी छवि बनाता है। तो जब वो आपको तांक रहा हो तो उससे दूर ना जाए या अपने कामों में उलझे नहीं।

5.आपका बच्चा आहत होना दर्शाता है
भले ही उसे जरा-सी खरोच भी ना लगी हो लेकिन आपका बच्चा आपके पास आएगा और लाल निशान की ओर इशारा करेगा जो कि संभवतः उसके खुजलाने से हुआ है। वो ऐसा आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए करेगा। उसे अच्छा लगता है कि उसकी मां हर हाल में, हर स्थिति में उसकी देखभाल करें।

6.बच्चे को बुरा लगता है जब मां उसे छोड़कर जाती है
बच्चा चाहता है कि मां की निगाहें लगातार उसी पर बनी रहे। जी हां, वो भी आजादी को महसूस करता है और वो जानता है कि जिस चीज से वो खेल रहा है उसमें आप व्यवधान नहीं ड़ालेंगे। लेकिन जब आप उस जगह से चले जाएंगे तो बच्चा घबरा जाएगा और तब तक रोता रहेगा जब तक आप दिखाई ना दें।

7.अपनी बांहे फैलाकर वो खुद को उठाने का इशारा करता है
जब आपका बच्चा रेंगना शुरु कर देता है तो वो उस उत्तेजना के साथ चलना शुरु करता है कि उसकी मां उसे बांहों में उठा लेगी। ऐसे में बच्चे का रेंगना और अपनी आसपास की दुनिया को समझने की इच्छा अपनी मां के प्यार और लाड़-प्यार पाने की चाह से अचानक प्रकट होने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
