Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल
बच्चा दूध पीने में करता है नखरे तो आज़माएं ये तरीका
छह माह तक के बच्चों को केवल दूध से भरपूर न्यूट्रिशन प्राप्त हो जाता है लेकिन जैसे जैसे आपका बच्चा बड़ा होने लगता है उसके खाने पीने का आपको विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में बच्चे दूध के अलावा अन्य दूसरी चीज़ों का स्वाद चखते हैं और कई बार उन्हें अपने पुराना स्वाद यानी दूध पसंद नहीं आता है ऐसी स्थिति में मम्मी पापा की परेशानी बढ़ना लाज़मी है क्योंकि दूध बच्चों के लिए बेहद ज़रूरी है।
अकसर हमने देखा है कि घर के बड़े बच्चों को दूध पीने के लिए ज़ोर देते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दूध जितना बच्चों के लिए लाभदायक है उतना ही बड़ों के लिए भी।

दूध प्रोटीन, खनिज और विटामिन का पौष्टिक एवं सस्ता स्रोत है। यह बच्चों के मानसिक और शारीरिक दोनों के विकास में सहायक होता है। यह पाचन और तंत्रिका प्रक्रियाओं को बढ़ावा भी देता है, साथ ही लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है। दूध के कैल्शियम से हड्डियां मज़बूत बनती हैं और इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन से मांसपेशियां भी मज़बूत बनती हैं। कहते हैं 11 साल तक के बच्चों को कम से कम दिन में दो बार दूध पीना चाहिए।
दूध हमारे आहार का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है लेकिन अकसर हमने देखा है कि बच्चे दूध पीने में आनाकानी करते हैं और माता पिता की परेशानियां बढ़ती हैं क्योंकि उनके बच्चे को ज़रूरी पोषण नहीं मिल पाता। लेकिन आप चिंतित न हो क्योंकि केवल आपका बच्चा अकेला नहीं है जो दूध पीने में इतने नखरे करता है या पीने से इंकार कर देता है, ऐसे कई और बच्चे भी हैं जो दूध से नफरत करते हैं।
आज अपने इस लेख में हम आपको कुछ उपाय बताएंगे जिसकी मदद से शायद आपका बच्चा आसानी से दूध पीने लगे। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
स्वादयुक्त दूध
कई बच्चों को सादा दूध पसंद नहीं आता है। ऐसे में अगर आप उन्हें चॉकलेट या स्ट्रॉबेरी फ्लेवर का दूध पिलाएं तो उन्हें यह ज़रूर भाएगा।
रंग बिरंगे कप
रंग बिरंगे खूबसूरत चीज़ें बच्चों को बहुत आकर्षित करती है। अगर आप अपने बच्चे के लिए ऐसा ही कोई फैंसी कप ले आएं जो उसे रिझाने में आपकी मदद करे तो आपका बच्चा ख़ुशी ख़ुशी उसमें दूध पीने को राज़ी हो जाएगा। तब उसका ध्यान दूध पर कम और अपने प्यारे से कप पर ज़्यादा जाएगा।
मिल्कशेक
भले ही आपके बच्चे को गाय का दूध पसंद न आए लेकिन उन्हें मिल्कशेक ज़रूर पसंद आएगा। सादे दूध को और भी मज़ेदार और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप उनकी पसंद के फलों को ब्लेंडर में डालकर उसमें दूध मिला लें और फ्रूटी मिल्कशेक तैयार कर लें। इस मिल्कशेक से बच्चों को दूध के साथ फलों से मिलने वाला लाभ प्राप्त होगा।
दूध में रोटी
अगर काफी प्रयासों के बाद भी आपका बच्चा दूध न पिये तो आप उसे दूध में रोटी, ब्रेड डालकर भी खिला सकते हैं। इसके लिए आप रोटी या ब्रेड के छोटे छोटे टुकड़े कर लें, हो सके तो कुछ देर इन टुकड़ों को दूध में भिगोकर छोड़ दें ताकि वह पूरी तरीके से दूध में गल जाए और आपके बच्चे को निगलने में आसानी हो।
खेल खेल में
कई बार बड़ों को बच्चों के साथ बच्चा बनकर पेश आना पड़ता है। ऐसे में अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए आप थोड़े खेलकूद का सहारा ले सकते हैं। खेल खेल में आप बच्चे का ध्यान इधर उधर भटकाकर उसे दूध पिला सकते हैं।
जब बच्चे भूखे हो
बच्चे को दूध उस वक़्त दें जब वह बिल्कुल भूखे हों क्योंकि अगर उसने हल्का फुल्का पहले से कुछ खाया होगा तो वह कतई दूध पीने के लिए राज़ी नहीं होगा। बेहतर होगा आप दूध देने से पहले उसे कुछ खाने को न दें।



Click it and Unblock the Notifications
