Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्रिसमस पर बच्चों को दें यह अनोखे उपहार, हो जाएंगे बेहद खुश
क्रिसमस आने से कुछ वक्त पहले ही बच्चे काफी एक्साइटेड हो जाते हैं और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह उम्मीद करते हैं कि सांता उन्हें कई अच्छे-अच्छे गिफ्ट्स देंगे। इस तरह यह ऐसा अवसर है, जब बच्चों के चेहरे ही नहीं, दिल भी काफी खुश हो जाता है। आमतौर पर इस दिन बच्चे घर से बाहर निकलते हैं और उन्हें रास्ते में ही कई सांता बने हुए लोग मिलते हैं, जो उन्हें गिफ्ट्स देते हैं। इतना ही नहीं, पैरेंट्स भी बच्चों के तकिए के नीचे कोई ना कोई गिफ्ट जरूर रखते हैं। हो सकता है कि हर बार की तरह इस बार भी आप बच्चों को कोई उपहार देने के बारे में विचार कर रहे हों। तो इस बार आप कोशिश करें कि आपका दिया हुआ गिफ्ट कुछ ऐसा हो जो बच्चों को ना केवल पसंद आए, बल्कि उनके बेहद काम भी आए। अब आपको चॉकलेट, डॉल सेट, हेयर एसेसरीज या फिर ड्रेस आदि से बढ़कर कुछ आउट ऑफ द बॉक्स सोचना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे गिफ्टिंग आईडियाज के बारे में बता रहे हैं, जिससे बच्चों को सच में सांता का आशीर्वाद मिलेगा-

दें डायरी
आपको यह एक बेहद मामूली सा गिफ्ट ऑप्शन लग रहा हो, लेकिन वास्तव में यह बच्चों के कई बेहतरीन तरीके से काम आने वाला है। आप उन्हें एक डायरी गिफ्ट करें। साथ ही साथ उस डायरी के पहले पन्ने पर यह भी लिखें कि यह डायरी उन्हें सांता ने दी है और इसलिए वह अपनी हर बात गॉड तक पहुंचाना चाहते हैं तो इसमें उसे लिख दें। इससे बच्चे के मन में एक विश्वास यह पैदा होगा कि ईश्वर उनका सच्चा दोस्त बनकर उनकी हर बात को पढ़ रहा है। साथ ही साथ जब वह अपनी हर चीज उसमें शेयर करेंगे तो उन्हें कभी भी अकेलेपन का अहसास नहीं होगा। इतना ही नहीं, इससे वह अधिक एक्सप्रेसिव भी बनेंगे।

लें जाएं ओल्ड एज होम
बच्चे के भीतर अच्छे संस्कारों का समावेश करने से बेहतर गिफ्ट और क्या हो सकता है। ऐसे में क्रिसमस के मौके पर बच्चों को ओल्ड एज होम ले जाएं। हालांकि नैतिक मूल्यों को एक रात में नहीं पढ़ाया जा सकता है। लेकिन जब बच्चे ओल्ड एज होम में कुछ वक्त बिताते हैं तो यकीनन वह काफी कुछ सीखकर ही वहां से निकलते हैं। हालांकि कोरोना काल में आप सुरक्षा के सभी मानकों का भी पूरा ध्यान रखें।

दें क्राफ्ट बॉक्स
बच्चों में क्रिएटिविटी एन्हॉन्स करने का आसान तरीका है कलरिंग और क्राफ्टिंग। ऐसे में अगर आप चाहें तो इस बार क्रिसमस के मौके पर उन्हें क्राफ्ट बॉक्स गिफ्ट करें। अगर आपका बच्चा बिगनर है तो कोशिश करें कि आप ऐसा क्राफ्ट बॉक्स लें, जिसमें क्राफ्ट आइटम के साथ उसे इस्तेमाल करने के कुछ आईडियाज भी हों। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो क्रिसमस गिफ्ट के रूप में आप उसे क्राफ्ट क्लासेस की मेंबरशिप भी ले सकते हैं।

दें मेंबरशिप
हो सकता है कि क्रिसमस पर यह गिफ्ट बच्चों को शुरू में अच्छा ना लगे, लेकिन बाद में उन्हें यह गिफ्ट काफी अच्छा लगेगा। आप अपने आसपास के किसी चाइल्ड म्यूजियम, गेमिंग जोन या फिर बच्चों के फिटनेस सेंटर, डांस क्लासेस की सालाना मेंबरशिप उन्हें बतौर उपहार दें। इससे ना सिर्फ बच्चे फिजिकली अधिक एक्टिव होंगे, बल्कि उन्हें खुद को एक्सप्लोर करने का मौका भी मिलेगा।
फैमिली फन गेम्स
यह भी क्रिसमस पर एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है। कोरोना काल में हम सभी ने अपनों के साथ के महत्व को समझा है और अब उस साथ को बनाए रखने के लिए आप बच्चे को एक फैमिली फन गेम्स गिफ्ट कर सकते हैं। इससे बच्चा आप सभी के साथ मिलकर हर दिन कुछ मस्ती कर पाएगा। साथ ही साथ बच्चे के अलावा घर के हर सदस्य का तनाव भी काफी कम होगा।



Click it and Unblock the Notifications
