Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Children’s Day 2022: अपने बच्चों के लिए चिल्ड्रन डे बनाएं यादगार, दें उन्हें ऐसे सरप्राइज

चिल्ड्रन्स डे सभी बच्चों के लिए एक स्पेशल डे होता है। इस दिन पंडित जवाहर लाल नेहरू का भी जन्म दिन होता है। उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था। इसलिए इस दिन को चिल्ड्रन डे के रूप में मनाया जाता है। चिल्ड्रेन डे के दिन पैरेंट्स अपने बच्चों को सरप्राइज देकर उनके साथ समय बिताते हैं। बच्चों को सरप्राइज बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप अपने बच्चों को चिल्ड्रन्स डे पर सरप्राइज देने के लिए कुछ आइडिया देने जा रहे हैं। जिससे आप अपने बच्चों को खुश कर सकते हैं।

ट्रेजर हंट की बनाएं योजना
बच्चों को गेम्स खेलना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप अगर उन्हें कोई गिफ्त देने की सोच रहे हैं तो आप उन्हें सीधे ना देकर, उन्हें एक गेम के जरिए उनका गिफ्त दें। इस मौके को यादगार बनाने के लिए खजाने की खोज करवाएं उनसे। घर के किसी कोने में कोई नया खिलौना या गिफ्त उनके लिए रख दें। और जगग-जगह उस गिफ्त तक पहुंचने के लिए सुराग छोड़ दें। और उन्हें उस तोहफे तक पहुंचने के लिए कहे। जब वो उस गिफ्त तक पहुंचेगे तो उन्हें बहुत खुशी होगी। और अपनी नन्ही जान को देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आएगी।

मूवी देखने का करें प्लान
बच्चे अपने पसंदीदा एनिमेशन शो को बार-बार देखना पसंद करते हैं। ऐसे में आप टिल्ड्रेन डे पर अपने बच्चे को मूवी थिएटर में कोई एनिमेशन फिल्म दिखा सकते हैं। अगर आप चाहे तो घर में ही अपने बच्चे के साथ फिल्म देखना का महौल बना सकते हैं। अपने कमरे को थिएटर की तरह व्यवस्थित करके अपने बच्चे के साथ पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिक के साथ फिल्म को एन्जॉय कर सकते हैं।

तकिए के नीचे रखें गिफ्ट
जब आपका बच्चा रात में सो रहा हो तो धीरे से उसके ताकिए के नीचे सरप्राइज गिफ्ट रख दीजिए। इस गिफ्ट के साथ आप हैप्पी चिल्ड्रन्स डे का एक कार्ड भी रख दें। सुबह उठकर बच्चा जब सबसे पहले अपना गिफ्ट देखेगा तो उसका चेहरा खिल उठेगा।

फैमिली टैलेंट शो करें
इस चिल्ड्रन डे पर आप अपने परिवार के साथ चिल्ड्रन डे पर एक फैमिली टैलेंट शो का आयोजन करें। घर के सभी सदस्यों के साथ लिविंग रूम में गाना, डांस, मिमिक्री, फैशन कैटवॉट जैसे टैलेंट दिखाने को कहे। आप उन्हें पहले से बता सकते हैं ताकि उनके पास तैयारी के लिए समय हो। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने और एक शानदार दिन बिताने के लिए ये एक बेहतरीन आइडिया है।



Click it and Unblock the Notifications
