Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
आपका बच्चा भी तो नहीं करता बड़ों की नकल! ऐसे करें सुधार

दूसरों के किसी बात की नकल उतारना या उनकी बातों को दोहराना एक गलत व्यवहार में आता है। ऐसे में जब छोटे बच्चे किसी बड़े की नकल करते हैं, तो ये देखने में तो काफी अच्छा लगता है। लेकिन ये एक गलत आदत है, जिसे समय रहते नहीं रोकने से बच्चों को इसकी आदत पड़ जाती है। कई बार तो बच्चों को अपनी बोली बातों का अर्थ भी नहीं पता होता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी घर के किसी बड़े, जैसे दादा, दादी, बुआ, चाचा की नकल कर रहा है, तो आपको उसे ऐसा करने से जरूर रोके। उनकी इस आदत को भूलकर भी इग्नोर ना करें। आइए जानें बच्चों की इस आदत को कैसे छुड़ाया जा सकता है।

बड़ों पर लगाएं रोक
अगर आपका बच्चा बड़ों की बाते सुनकर या देखकर जल्दी सीख जाता है, तो ऐसे में आप अपने परिवार के सदस्यों को समझाएं की बच्चों के सामने कोई भी गलत बात करने से बचें। और बच्चों के सामने अच्छी बाते ही करें। ताकि बच्चे कोई भी गलत आदत या बातें ना सीखें।

बच्चों से पूछें सवाल
अगर आप अपने बच्चे को कुछ गलत बोलते या करते देखें तो उनसे सबसे पहले ये पूछे की उन्होने यहा बात या आदत कहां से सीखी। ताकि आप समय रहते अपने बच्चे को गलत प्रभाव से दूर कर सकें। आपको ये भी पता चलेगा की आपके बच्चे पर सबसे ज्याजा किसका असर पड़ रहा है।

डांंटना है जरूरी
अगर आपके बार बार मना करने के बाद भी बच्चा गलत बातों और आदतों को दोहराता है, तो जरूरी है की आप उसके साथ थोड़े कड़े हो जाएं। उसकी ये आदत छुड़ाने के लिए आप उसे डांट जरूर लगाएं। अपने बच्चे की मासूम हरकत समझ कर इन चीजों को गलती से भी इग्नोर ना करें। जरूरत पड़ने पर आप बच्चे के साथ सख्ती से पेश आएं।

बच्चों के साथ बिताएं ज्यादा समय
आज कल वर्किंग पेरेंट्स अपने काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि वो अपने बच्चों पर थोड़ा भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस कारण भी बच्चे अपने आस-पास के एनवायरनमेंट में ढ़लकर गलत बातें सीख जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि वर्किंग पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए थोड़ा समय निकालें। ताकि आप उनकी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। और उन्हें गलत करने से रोक सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
