Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए अपनाएं यह टिप्स
इस साल गर्मी पिछले कुछ सालों की तुलना में कहीं अधिक है। आलम यह है कि मार्च महीने में ही उत्तर भारत में पारा चढ़ने लगा था। दिल्ली- एनसीआर में तापमान 40 डिग्री से अधिक बढ़ने के साथ इस बार की गर्मी सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। दरअसल, बच्चों के स्कूल खुल गए हैं और अब बच्चे तेज धूप में सफर करने लगे हैं।
स्कूल जाने वाले बच्चे लू की चपेट में सबसे ज्यादा आते हैं। इतना ही नहीं, चिलचिलाती धूप बच्चों में निर्जलीकरण का कारण बन सकती है और हीट स्ट्रोक का कारण बन सकती है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि बच्चों की इस मौसम में अतिरिक्त केयर की जाए। इसके लिए विशेष रूप से उनके खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों को इस भीषण गर्मी में ठंडा रहने के लिए आप नीचे दिए गए फूड आइटम्स को उनकी डाइट में जरूर शामिल करें-

सत्तू
सत्तू प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत है और इसे भुने चने से बनाया जाता है। सत्तू खाने या पीने से लू लगने का खतरा काफी कम हो जाता है। सत्तू से बने पेय का ताज़ा स्वाद बच्चों को विशेष रूप से पसंद आता है। ऐसे में आप उन्हें किसी ना किसी रूप में सत्तू अवश्य दें।

तरबूज
तरबूज एक ऐसा फल है, जिसे गर्मियों में बेहद पसंद किया जाता है। तरबूज में 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है। यह सबसे रसदार फलों में से एक है जो गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है। बच्चों को हेल्दी रहने के लिए तरबूज अवश्य देना चाहिए। तरबूज साइट्रलाइन नामक अमीनो एसिड से भी भरपूर होता है। यह एक आवश्यक अमीनो एसिड है, जो हमारे दिल और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद होता है। इस तरह यह बच्चों को कई तरह की बीमारियों से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

छाछ
छाछ को दही, पानी और नमक से बनाया जाता है। यह पारंपरिक पेय हाइड्रेटेड रहने के लिए एकदम सही है। छाछ पाचन में सुधार करने में भी मदद करती है। साथ ही दही से बनने के कारण यह शरीर को कूल डाउन भी रखती है और बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचा सकती है।

नींबू पानी
नींबू पानी को नींबू के रस, पानी, चीनी और नमक से तैयार किया जाता है। नींबू में विटामिन सी सहित कई आवश्यक विटामिन और खनिजों जैसे विटामिन बी 6 और पोटेशियम आदि पाया जाता है। आप बच्चे की सेहत का ख्याल रखने के लिए उसे नींबू पानी पीने के लिए अवश्य दें।

आम
आम में 80 प्रतिशत से अधिक पानी की मात्रा होती है और गर्मियों के दौरान यह एक आदर्श भोजन विकल्प है। आम को 'फलों का राजा' भी कहा जाता है और सभी आयु वर्ग के लोग इसे पसंद करते हैं। आपको बच्चों को भी आम अवश्य देने चाहिए। वैसे तो इसे यूं ही खाया जा सकता है। लेकिन आप इसके अलावा बच्चों के लिए मैंगो स्मूदी, आम पन्ना, आमरस व अन्य कई अलग टेस्टी डिशेज तैयार कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
