Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद
Mother's Day 2026: मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे सुंदर और सुखद अनुभव होता है। लेकिन डिलीवरी के बाद एक माहिला को कई उतार-चढ़ावों से गुजरना पड़ता है। एक नई मां डिलीवरी का दर्द, शारीरिक थकान, हार्मोनल उतार-चढ़ाव, मानसिक तनाव और शारीरिक कमजोरी जैसी कई समस्याओं से जूझती है। साथ ही, नवजात शिशु की देखभाल भी करनी होती है। ऐसे में, इन सभी को बैलेंस करने और जल्दी रिकवरी के लिए योगासन एक सुरक्षित और प्रभावशाली उपाय है। आज इस लेख में हम कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर नई मां को डिलीवरी के बाद अवश्य करने चाहिए। इससे आपको जल्दी रिकवरी और एनर्जी वापस पाने में मदद मिलेगी।

भुजंगासन
भुजंगासन का अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है और पीठ दर्द से राहत मिलती है। साथ ही, यह मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करता है।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।
अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।
वज्रासन
वज्रासन के नियमित अभ्यास से पाचन तंत्र मजबूत होता है और डायजेशन बेहतर होता है। यह आसन पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है।
इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
इस दौरान अपनी रीढ़ और सिर को सीधा रखें।
अब अपने हाथों को घुटनों पर रखें।
अपनी एड़ियों को एक-दूसरे से थोड़ा अलग रखें।
इसके बाद आंखों को बंद करके सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
इस स्थिति में कम से कम दस मिनट तक बैठने की कोशिश करें।
बद्धकोणासन
बद्धकोणासन का अभ्यास करने से जांघों, कूल्हों और पेल्विक एरिया की मांसपेशियों में लचीलापन आता है, जिससे डिलीवरी के बाद की जकड़न को कम करने में मदद मिलती है।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पैरों को सीधा करके बैठ जाएं।
फिर अपने घुटनों को मोड़कर दोनों तलवों को एक-दूसरे से मिला लें।
इसके बाद अपने हाथों को इंटरलॉक कर लें और पैरों के तलवों को पकड़ लें।
इसके बाद अपनी दोनों आंखें बंद कर लें और पैरों को ऊपर-नीचे हिलाएं।
इस आसन को आप 3-5 मिनट तक कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
