Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
नई मां बनने पर लें ये छ: सुपरफूड
मां बनने पर आपको अपने शरीर के प्रति ज्यादा सर्तक रहने की आवश्यकता पड़ती है। आपके शरीर को अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। साथ ही साथ बैलेंस डाइट की भी जरूरत होती है।संतुलित भोजन को लेने से आपके बच्चे को भी आपके दूध के माध्यम से ज्यादा पोषक तत्व मिलेगें और वह हेल्दी हो जाएगा।

बच्चे को शुरूआत छ: महीने तक दूध पिलाना अति आवश्यक होता है। ऐसे में उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आपको भी कुछ विशेष सुपर फूड को खाना चाहिए। जो कि निम्नलिखित हैं: 7 बड़ी गलतियां जो नई माएं अक्सर करती हैं

1. अंडा: अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर में अमीनो एसिड की संतुलित मात्रा रखते है। अंउे की जर्दी में विटीमिन डी भी पर्याप्त होेता है। आप इसे कई प्रकार से बनाकर खा सकती हैं। इसके सेवन से बच्चे का दिमाग भी तेज होता है।

2. दलिया: दलिया से बने सभी भोज्य पदार्थों में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो शरीर को मजबूत बनाता है। इसे लैग्नोटिक फूड भी माना जाता है, जो मां की पाचन क्रिया को भी उचित रखता है। इसमें खूब सारा आयरन भी होता है जाे शरीर में अधिक दूध का निर्माण करता है।

3. सॉल्मन: नई माताओं को सॉल्मन का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसमें काफी सारे पोषक तत्व होते है। इसमें डोकोसाकीक्आनोईक एसिड होता है जो एक प्रकार का फैट होता है। इसके सेवन से बच्चे का दिमाग तेज होता है। इसमें प्रोटीन और विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में होता है।

4. ब्राउन राइस: आपने राइस के बारे में बहुत सुना होगा कि यह ठंडा होता है, नहीं खाना चाहिए। लेकिन ब्राउन राइस इसके विपरीत होता है, यह कई गुणों से भरपूर होता है। यह पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाता है। MORE: ब्राउन राइस के 11 स्वास्थ्य लाभ

5. ब्लूबेरी: सभी नई माताओं को अपनी डाइट में ब्लूबेरी को शामिल करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को झुर्रियों से बचाता है और त्वचा को कसाव प्रदान करता है। यह बॉडी में ग्लो लाता है। इससे निकलने वाला जूस का सेवन तनाव रहित भी करता है।

6. पालक: आयरन से भरपूर लजीज पालक, शरीर को मजबूती प्रदान करती है। प्रतिदिन इसका सूप बनाकर पिएं। इसमें फॉलिक एसिड होता है जो बच्चे के मुंह में छाले नहीं होने देगा। इसके सेवन से बॉडी में नई कोशिकाएं बनती है और खून की कमी दूर होती है। इसमें मैग्नीश्यिम होता है जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
