Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बच्चे के जन्म के बाद स्ट्रेच मार्क हटाने के लिए 7 खाद्य पदार्थ
गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क्स आना सामान्य बात है क्योंकि महिलाओं के शरीर में बहुत से शारीरिक परिवर्तन होते हैं। उनके स्तन, पेट, कूल्हे, नितम्ब और जाँघों में विस्तार होता है तथा इनका आकार भी बढ़ता है ताकि बच्चे को पेट में जगह मिल सके।
इस पैक को लगा कर पाएं स्ट्रेच मार्क से हमेशा के लिये छुटकारा
महिलाओं का वज़न भी तेज़ी से बढ़ता है जिसके परिणामस्वरूप त्वचा खिंचती है और स्ट्रेच मार्क्स आते हैं। स्ट्रेच मार्क्स दिखने में बहुत भद्दे लगते हैं तथा इसके कारण महिलायें अपना आत्मविश्वास भी खो देती हैं। हालाँकि कई महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क्स आते ही हैं।
डिलवरी के बाद कैसे पाएं स्ट्रेच मार्क से निजात
तो यदि आप गर्भावस्था के बाद साफ़, एक समान त्वचा चाहते हैं तो आपको अपने शरीर और त्वचा की देखभाल करनी होगी। गर्भावस्था के बाद स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के कई प्राकृतिक और हर्बल तरीके हैं जो सस्ते तथा सुरक्षित हैं। यहाँ कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थों की सूची दी गयी है जो बच्चे के जन्म के बाद आए हुए स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक है। आइए देखें।

1. संतरा
संतरा स्ट्रेच मार्क्स के लिए एक घरेलू उपचार है क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है जो त्वचा के लचीलेपन को बढाता है तथा स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है।

2. खजूर
बच्चे के जन्म के बाद स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए खजूर खाएं। खजूर कोशिकाओं में रक्त के प्रवाह में सुधार लाता है और त्वचा में कसाव लाता है।

3. शकरकंद
शकरकंद में विटामिन सी तथा अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाते हैं तथा बच्चे के जन्म के बाद आए हुए स्ट्रेच मार्क्स को कम करते हैं।

4. दूध
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में दूध बहुत उपयोगी है क्योंकि इसमें विटामिन ई, कैल्शियम और प्रोटीन होता है जो त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है और स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक होता है।

5. अवोकेडो
अवोकेडो भी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते है जो त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाते हैं तथा स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से दूर करते हैं।

6. अंडा
बच्चे के जन्म के बाद स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए अंडे खाएं क्योंकि अंडे में उपस्थित प्रोटीन त्वचा को कोमल बनाता है तथा त्वचा में कसाव लाता है।

7. पानी
अंत में, बच्चे के जन्म के बाद स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए पानी के अच्छा उपाय है क्योंकि यह त्वचा को हाईड्रेट करता है तथा स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
