Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
जानिए क्या है स्तनों के ढीले होने का कारण ?
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि स्तनों के ढीले होने के क्या कारण होते हैं।
प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शऱीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। जिनमें सबसे ज्यादा जो अंग प्रभावित होता है, वो है स्तन। जिसके लिए अक्सर स्तनपान को ही ढीले वक्षस्थलों का एक मात्र कारण माना जाता है । लेकिन हकीकत में सिर्फ स्तनपान ही इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं, स्तनों के ढीला होने के कई प्राकृतिक और दूसरे कारण भी होते हैं जिनसे आपके स्तनों में ढीलापन आ जाता है और आप अपने स्तनों को लेकर परेशान हो जाती है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि स्तनों के ढीले होने की क्या वजह है और आप इस समस्या से कैसे निजात पा सकती हैं।

1. बार-बार गर्भधारण करने से होती है समस्या
स्तनों में आये ढीलेपन का कारण आपका बार-बार गर्भधारण करना भी हो सकता है क्योंकि आप जितनी बार मां बनती हैँ। उतना ही स्तनों पर खिंचाव बढ़ता है। जिससे उनमें ढीलापन आ जाता है।

2. स्तनों का आकार
गर्भावस्था से पहले आपके स्तन छोटे और गोल आकार में होते हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के समय इनका आकार बढ़ जाता है जिससे इनमें ढीलापन आ जाता है। क्योंकि छोटे व नीचे से गोल स्तन बड़े स्तनों के अपेक्षा अपना आकार बेहतर बनाएँ रखते हैं, जिससे इनमें ज्यादा खिंचाव नहीं पड़ता और स्तन ढीले नहीं पड़ते।

3. वजन बढ़ना भी है कारण
अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपके स्तनों को ढीला बनाने का सबसे महत्वपूर्ण कारण यही है। वजह बढ़ने की वजह से आपके स्तनों में खिंचाव आता है जिससे स्तन ढीले हो जाते हैं हालांकि वजन बढ़ने से कई और समस्याओं से भी आपको जूझना पड़ता है|

4. धूम्रपान है नुकसानदेय
आपने शायद पहली बार सुना हो,लेकिन यह सच है कि धूम्रपान के कारण त्वचा ड्राय लचीली हो जाती है। इसलिए धूम्रपान करने वाली स्त्रियों में स्तनों के ढीला होने की संभावना ज्यादा होती है|

5. अनुवांशिक कारण
अनुवांशिक कारणों से भी आपके स्तनों में ढीलापन आ जाता है। क्योंकि जींस का खास असर आपके स्तनों के आकार पर पड़ता है।

6. बढ़ती उम्र
गर्भावस्था व स्तनपान जैसे कारणों को हटा दें, तो उम्र बढ़ने के साथ स्तनों का ढीलापन एक स्वाभाविक प्रक्रिया है क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में जो ढीलापन आता है ये उसी का हिस्सा है।

स्तनों का आकार वापस पाने के तरीके
7. सर्पोटिव ब्रा पहनें
स्तनों के ढीलेपन से बचने के लिए आप सर्पोटिव ब्रा का प्रयोग कर सकती है। जिसे आप नी गर्भावस्था के दौरान व प्रसव के बाद पूरे दिन पहने भी रख सकती है। ब्रा पहनने से जहां आपके स्तन नीचे की तरफ लटकेंगे नहीं वहीं ये उन्हें सही शेप देने में भी मदद करेगी।

8. मसाज करें
स्तनों के ढीलेपन को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप ब्रेस्ट मसाज करें। ब्रेस्ट की मसाज करने से आपके ब्रेस्ट का ढीलापन तो दूर होगा ही साथ मसाज उन्हें सही शेप देने में भी मदद करेगा ।

9. धूम्रपान ना करें
धूम्रपान करने से त्वचा का लचीलापन कम होता है व त्वचा लटकती है, ऐसे में अच्छे मॉश्चुराईजर भी इसे ठीक नहीं कर सकते है। इसलिए आपको धूम्रपान करने से बचना चाहिए।

10. वजन को कंट्रोल करें
स्तनों के ढीलेपन से बचने के लिए आपको अपना वजन भी कंट्रोल करना होगा। जिसके लिए आप नियमित रुप से व्ययाम करें और अपने स्तनों को बेहतर आकार दें।



Click it and Unblock the Notifications
