Latest Updates
-
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Restaurant Style Egg Masala Gravy Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा अंडा मसाला -
International Yoga Day 2026: नाभि खिसकने पर करें ये 4 योगासन, मिलेगा तुरंत आराम -
कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध? जानें तिथि, धार्मिक महत्व और पितरों के तर्पण की सही विधि -
जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें स्टेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट
बच्चे को पिला रही हैं एक्सप्रेस्ड ब्रेस्ट मिल्क तो रखें इन बातों का ध्यान
माँ का दूध बच्चे के सम्पूर्ण विकास के लिए बहुत ज़रूरी होता है इतना ही नहीं यह शिशु को कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। लेकिन आजकल कामकाजी माताओं के लिए यह संभव नहीं होता कि वह पूरे समय अपने बच्चे को स्तनपान करा सकें। हालांकि, स्तनपान के फायदे को जानने के बाद हर माँ अपने बच्चे को अपना ही दूध पिलाना चाहेगी और यह ब्रेस्ट पंप की मदद से अब मुमकिन भी है।
ब्रेस्ट पंप एक ऐसा प्रभावी तरीका है जिससे आप अपने नन्हे शिशु के लिए ब्रेस्ट मिल्क यानी माँ का दूध स्टोर करके रख सकती हैं। कई बार जब आप बच्चे को सीधे स्तनपान नहीं करा पाती तो ऐसी स्थिति में ब्रेस्ट पंप काफी मददगार साबित होता है।

अगर आप ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो आपके लिए यह बेहतर होगा कि आप कुछ हफ्ते पहले से ही इसके साथ अभ्यास शुरू कर दें ताकि आपका बच्चा बोतल से दूध पीना आसानी से सीख ले। ब्रेस्ट पंप के कई फायदे हैं इसके प्रयोग से आप बड़े ही आराम से अपने बच्चे को अपना दूध पीला सकती हैं। यदि आप घर पर मौजूद नहीं हैं तो घर का कोई सदस्य या फिर बच्चे की केयरटेकर उसे बोतल की सहायता से आपका दूध प्राप्त करा सकती है।
हम जानते हैं आपके दिमाग में कई सारे सवाल उठ रहे होंगे और ऐसा हो भी क्यों न आखिर सवाल आपके बच्चे की सेहत का जो है। आपके सभी सवालों के जवाब हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से देंगे। तो आइए विस्तार से जानते है ब्रेस्ट पंप और ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करने के बारे में।
1. एक्सप्रेस्ड ब्रेस्ट मिल्क को कितने समय तक के लिए स्टोर करके रखा जा सकता है?
2. जमे हुए ब्रेस्ट मिल्क को गर्म करने का तरीका
3. ब्रेस्ट मिल्क के लिए सही तापमान क्या है?
4. बच्चों के लिए एक्सप्रेस्ड मिल्क का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखने वाली बातें
1. एक्सप्रेस्ड ब्रेस्ट मिल्क को कितने समय तक के लिए स्टोर करके रखा जा सकता है?
एक्सप्रेस्ड ब्रेस्ट मिल्क को फीडिंग बोतल जो की कांच या फिर प्लास्टिक की हो उसमें स्टोर करके रख सकते हैं।
ध्यान रहे बोतल का ढक्कन ठीक से बंद करें ताकि दूध बिल्कुल ताज़ा रहे। ज़्यादातर ब्रेस्ट पंप स्टोरेज कंटेनर के साथ उपलब्ध होते हैं। आप प्लास्टिक बैग का भी इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि इस तरह के बैग ख़ास तौर पर दूध को संग्रहित करने के लिए ही बनाए जाते हैं।
एक बार आप अपने स्तन से दूध निकाल लेती हैं फिर एक निश्चित अवधि के बाद आप अपने बच्चे को यह दूध पिला सकती हैं। यदि इस ब्रेस्ट मिल्क को रूम टेंपरेचर में रखा जाए तो यह कम से कम 6 से 8 घंटों तक एकदम ताज़ा रहेगा।
ताज़ा फ्रिज का दूध आप अपने बच्चे को पांच दिनों के अंदर पीला सकती हैं (अगर रेफ्रिजरेटर के मुख्य भाग में संग्रहित किया गया है)।
ब्रेस्ट मिल्क को जमा कर रखने का दूसरा अच्छा विकल्प (फ्रीजर में संग्रहित करना) है। ऐसे में दूध कम से कम दो हफ़्तों तक जमाकर रखा जा सकता है। अगर आपके फ्रीजर कम्पार्टमेंट में अलग से दरवाज़ा है तो इसमें दूध कम से कम तीन महीनों तक संग्रहित करके रखा जा सकता है और डीप फ्रीजर में (-4 डिग्री फ़ारेनहाइट) दूध 6 महीने तक बढ़िया रहेगा।
हालांकि, कुछ डॉक्टर्स बच्चे को दूध पिलाने के बाद बोतल में बचे हुए दूध का इस्तेमाल करने के लिए मना करते हैं। वहीं कुछ डॉक्टर्स ऐसे दूध को सुरक्षित मानते हैं क्योंकि यह दूध सही तरीके से रेफ्रिजरेटेड होता है जो अगले चार घंटो के भीतर इस्तेमाल किया जा सकता है।
2. जमे हुए ब्रेस्ट मिल्क को गर्म करने का तरीका
संग्रहित दूध को पिघलाने और गर्म करने का जो तरीका हम आपको बताएंगे वह नवजात शिशु या फिर बच्चों के लिए एकदम सुरक्षित है। यदि आपका बच्चा असामयिक है और उसका इम्यून सिस्टम कमज़ोर है तो ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करने और उसके इस्तेमाल की जानकारी लें।
आप दूध को फ्रिज के अंदर डिफ्रॉस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आप दूध को फ्रीजर से निकाल कर कुछ समय के लिए फ्रिज के मुख्य स्थान पर रख दें या फिर गर्म पानी से भरे किसी कटोरे में भी आप दूध को रख कर पिघला सकती हैं। भूलकर भी माइक्रोवेव का इस्तेमाल न करें और न ही गैस पर खोलते हुए पानी में दूध को रखें। इससे दूध ज़्यादा गर्म हो जाएगा और बर्बाद भी हो सकता है।
एक बार दूध डिफ्रॉस्ट हो जाए तो उसके बाद आप उसे रूम टेंपरेचर या बॉडी टेंपरेचर तक गर्म कर सकते हैं। यदि आप अपना ब्रेस्ट मिल्क गर्म करना चाहती हैं तो इसे आप गर्म पानी से भरे कटोरे में कुछ मिनटों के लिए रख दें। दूसरा विकल्प यह है कि आप दूध को कुछ समय के लिए खोलते हुए पानी के ऊपर पकड़ कर रखें।
जब आप दूध को संग्रहित करते हैं तो दूध कई परतों में अलग अलग हो जाता है। एक बार जब आप दूध को डिफ्रॉस्ट या गर्म कर लें फिर बच्चे को इसे पिलाने से पहले धीरे धीरे घूमा कर अच्छे से मिला लें ताकि सारी परतें आपस में मिल जाएं।
अपने बच्चे को ब्रेस्ट मिल्क पिलाने से पहले यह ज़रूरी होता है कि दूध का तापमान अच्छे से जांच लिया जाए। इसके लिए आप दूध की कुछ बूंदें कलाई पर डाल कर देख सकते हैं। आपको पता चल जाएगा कि दूध गुनगुना है या फिर रूम टेंपरेचर पर है। इसका मतलब यह है कि दूध न तो ज़्यादा गर्म रहे और न ही ज़्यादा ठंडा।
3. ब्रेस्ट मिल्क के लिए सही तापमान क्या है?
एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि जब ब्रेस्ट मिल्क गर्म होता है तो इसका पूरा पोषण मूल्य संरक्षित किया जाना चाहिए। इसलिए ओवर हीटिंग नहीं करनी चाहिए। आप ब्रेस्ट मिल्क को 98.6 डिग्री फ़ारेनहाइट (37 डिग्री सेल्सियस) के थोड़ा नीचे ही गर्म करें, यह गुनगुने पानी की तरह होगा न की बहुत गर्म।
4. बच्चों के लिए एक्सप्रेस्ड मिल्क का इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान
आप किस तरीके से अपने ब्रेस्ट मिल्क को गर्म कर रहे हैं यह आप अपने बच्चे के केयरटेकर को ज़रूर बताएं। आप उन्हें अच्छे से समझा दें कि दूध गुनगुना होना चाहिए न की गर्म।
जब भी आप अपने बच्चे को पिलाने वाले दूध को पिघलाने के लिए दूध को फ्रीजर से फ्रिज में रखें, कोशिश करें कि वह खुद ही डिफ्रॉस्ट हो जाए। लेकिन, यदि आपको दूध की ज़रुरत तुरंत है और आपके पास केवल जमा हुआ दूध है तो ऐसे में सबसे अच्छा विकल्प यह है कि आप दूध को गर्म पानी के कटोरे में रख दें।
संग्रहित करने के लिए जब आप अपना ब्रेस्ट मिल्क निकालें तो सबसे पहले अपने हाथों को अच्छे से धो लें। पंप की सफाई के लिए दिए हुए निर्देशों का सही तरीके से पालन करें। अगर आप अपने बच्चे को एक्सप्रेस्ड मिल्क देना चाहती हैं तो आपको साफ़ सफाई का ख़ास ध्यान रखना होगा। ब्रेस्ट पंप और कंटेनर जिसका इस्तेमाल आप दूध के लिए कर रही हैं उसकी सफाई अच्छे से करें ताकि आपके बच्चे को किसी तरह का कोई इन्फेक्शन न हो।



Click it and Unblock the Notifications