Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट से लीक हो रहा है दूध? ये है कुछ उपाय..

प्रेगनेंसी के बाद लीकी ब्रेस्ट या स्तन से दूध का स्त्राव होना बहुत ही सामान्य सी बात है। ये इस बात की ओर इशारा कर रहा होता है कि आप में दुग्ध का निर्माण बहुत अच्छे से हो रहा है। इसलिए इसकी वजह से आपको शर्मिंदा या असुविधाजनक होने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है, खासकर के अगर सार्वजनिक जगह पर आपके ब्रेस्ट लीकेज होने लगते है तो। वैसे कामकाजी महिलाओं के साथ ये दिक्कत ज्यादा रहती है खासकर वे महिलाएं जो अभी अभी मैटरनिटी लीव से ऑफिस पर वापस लौटी है।
आप अपने ब्रेस्ट में कम दूध बनने के लिए बहुत कुछ नहीं कर सकती, लेकिन ब्रेस्ट मिल्क के धब्बों से बचने और लिकि ब्रेस्ट से राहत पाने के कुछ तरीके ज़रूर हम आपको बता सकते हैं।

ब्रेस्टफीड कराएं
यह हर समय संभव नहीं हो सकता है, लेकिन यदि आप घर पर हैं और आपके ब्रेस्ट फुल महसूस हो रहे हैं, तो ब्रेस्ट को खाली करने के लिए अपने बच्चे को फ़ीड करें।

ब्रा पहनकर सोएं:
अगर आपको रात में भी लीक होता है या 2 फीड्स के बीच काफी अंतर हो गया आपको लगता है कि इससे रात को आपके कपड़े या बेडशीट खराब हो सकती है तो रात को सोने से पहले ब्रा पहनें। आप अपने ब्रेस्ट्स को कवर करने के लिए एक तौलिया भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

ब्रेस्ट मिल्क स्टोर करें:
अगर आपको अपने ब्रेस्ट हैवी लगते है और आपको लगता है कि किसी भी समय दूध बहना शुरु हो सकता है, तो ब्रेस्ट पम्प का उपयोग करके दूध बाहर निकालें और इसे किसी एयरटाइट और बीपीए-फ्री कंटेनर में रखें। घर जाने के बाद आप इसे अपने बच्चे को दे सकती हैं। यदि आप इसे फ्रिज़ में नहीं रख रहे हैं, तो आप इसे 4 घंटे के भीतर उपयोग कर लेना चाहिए।

जैकेट पहनें:
अगर आप कहीं बाहर जा रही है और आपको लगता है कि आप पब्लिकली आपके ब्रेस्ट लीक हो सकते है तो आप जैकेट पहनकर बाहर निकलें। कपड़े ख़राब होने या अचानक से कुछ लीक होने पर होनेवाले नुकसान को छुपाने में आपकी सहायता करेगा।

ब्रेस्ट पैड पहनें:
ब्रेस्ट पैड आपके लिए काफी मददगार साबित होते हैं। आप बार-बार इस्तेमाल किए जानेवाले, डिस्पोजेबल या सिलिकॉन पैड से चुन सकते हैं। आपको बस इतना करना होगा कि उन्हें अपनी ब्रा के कप में रखना है। वे दूध सोख लेते हैं, आपके कपड़ों पर दाग नहीं लगने देते और आपको शर्मिंदगी से बचाते हैं। दोबारा इस्तेमाल किए जानेवाले कॉटन पैड काफी अच्छे होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
