Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ब्रेस्ट फीडिंग से बिगड़ जाती है शेप, ढीली ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए अपनाएं ये असरदार टिप्स
शादी के बाद खासकर मां बनने के बाद महिलाओं की बॉडी शेप में काफी बदलाव आता है। बच्चें को जन्म देने के बाद महिलाओं की ब्रेस्ट का शेप बदल जाता है। प्रेग्नेंसी के बाद महिलाएं अक्सर अपने ढीले ब्रेस्ट को लेकर परेशान रहती हैं। डिलीवरी के बाद बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करवाने से महिलाओं की ब्रेस्ट का शेप खराब और ढीली हो जाती है। प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं का वजन भी काफी बढ़ जाता है।

महिलाएं पोस्ट डिलीवरी के बाद फिट रहने के लिए जिम में वर्कआउट करती हैं। जिम जाकर महिलाए फिट तो हो जाती है लेकिन कुछ महिलाओं की ब्रेस्ट का शेप सही नहीं रहता है। खराब ब्रेस्ट शेप की वजह से महिलाएं हर तरह के कपड़े नहीं पहन पाती हैं। ऐसे में आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं घरेलू टिप्स के बारे में जिसका इस्तेमाल कर ब्रेस्ट का ढीलापन दूर कर सकती हैं।

बर्फ की मसाज
बर्फ की मसाज करने से ब्रेस्ट का ढीलापन कम होता है। बर्फ के टूकड़े को लें और कॉटन के कपड़े में डालकर ब्रेस्ट की मसाज करें। एक मिनट तक ब्रेस्ट की सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें। एक मिनट से ज्यादा बर्फ को स्किन पर ना लगाएं। हफ्ते में एक बार बर्फ से ब्रेस्ट की मसाज करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होगा।

ऑलिव ऑयल से मसाज
ऑलिव ऑयल से मसाज करने से ब्रेस्ट को ढीलेपन को कम किया जा सकता हैं। ऑलिव ऑयल से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढेगा और ढीलापन कम होता है। हफ्ते में 2 से 3 बार ऑलिव ऑयल से ब्रेस्ट की मसाज करें।

ब्रेस्ट टाइटनिंग होममेड क्रीम
मार्केट में मिलने वाले केमिकल क्रीम का इस्तेमाल करने की बजाए आप होममेड क्रीम का इस्तेमाल करें। होममेड क्रीम का इस्तेमाल करने से स्किन पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। होममेड क्रीम बनाने के लिए एक चम्मच दही, एक अंडा और विटामिन ई कैप्सूल लें। इन सबको मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल कर हल्के हाथों से बालों की मसाज करें। एक मिनट मसाज करने के बाद क्रीम को 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। कुछ समय बाद आपके ब्रेस्ट का ढीलापन दूर हो जाएगा।

मेथी
मेथी त्वचा और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। मेथी त्वचा के साथ साथ ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए बहुत ही असरदार हैं। ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए आप मेथी लेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। मेथी का लेप बनाने के लिए मेथी को रात भर पानी में भिगो दें। अगले दिन मेथी को पीस लें। इसके बाद इसमें ऑलिव ऑयल मिला लें। इस लेप को 20 मिनट तक ब्रेस्ट पर लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर लें। कुछ समय बाद आपके ब्रेसट टाइट हो जाएंगे।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन टाइटनिंग के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ब्रेस्ट टाइट करने के लिए एलोवेरा जेल से ब्रेस्ट की मसाज करें। इसके बाद 20 से 30 मिनट तक एलोवेरा जेल लगा रहने दें। हफ्ते दो बार एलोवेरा जेल से मसाज करें। कुछ समय बाद आपको फर्क दिखने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
