Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
जानिए सी-सेक्शन के कितने समय के बाद महिलाएं कर सकती हैं ड्राइविंग
जब एक शिशु जन्म लेता है तो मां का भी दूसरा जन्म होता है। उसकी पूरी दुनिया खुशियों से भर जाती है और उसके जीवन के नए सफर की शुरूआत होती है। हालांकि, इस तथ्य से भी परहेज नहीं किया जा सकता है कि लेबर और डिलीवरी से रिकवर होना पैरेंट्स के लिए एक कठिन समय हो सकता है। खासतौर से, अगर आपकी डिलीवरी सिजेरियन सेक्शन जिसे सी-सेक्शन के रूप में भी जाना जाता है, से हुई है तो यकीनन आपकी फिजिकल रिकवरी की अवधि उन महिलाओं की तुलना में लंबी हो सकती है जिन्होंने वजाइनल प्रसव किया था।
विशेष रूप से, सी-सेक्शन से डिलीवरी करने वाली महिलाओं को अक्सर सलाह दी जाती है कि वे शुरूआती पोस्टपार्टम पीरियड के दौरान सुरक्षित रूप से क्या कर सकती हैं और क्या नहीं। ये सलाह चीरों को फिर से खोलने और अन्य अप्रत्याशित जटिलताओं से बचाने में मदद करती हैं, और इनमें ड्राइविंग प्रतिबंध भी शामिल हैं। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि सी-सेक्शन के बाद ड्राइविंग करने के लिए आपको कितने वक्त का इंतजार करना चाहिए-

ड्राइविंग से पहले आपको कितनी देर इंतजार करना चाहिए
एक सामान्य नियम के रूप में, यदि आप सी-सेक्शन से रिकवर हो रही हैं, तो आपको डिलीवरी के बाद से से कम से कम 2 सप्ताह तक ड्राइव नहीं करना चाहिए। हालांकि, यह पूरी तरह से आपके रिकवरी प्रोसेस पर निर्भर करता है। हो सकता है कि आपके शरीर को रिकवरी प्रोसेस स्लो हो और इसलिए आपको फिर से ड्राइविंग शुरू करने से पहले अधिक समय तक प्रतीक्षा करने की आवश्यकता हो। इसलिए दोबारा ड्राइविंग करने से पहले अपनी गायनेकॉलाजिस्ट या स्त्री रोग विशेषज्ञ से एक बार सलाह अवश्य लें।

क्यों जरूरी है रूकना
सी-सेक्शन होने और ड्राइविंग के लिए इंतजार करना वास्तव में आपकी शारीरिक क्षमताओं और दर्द की दवा के प्रभाव से जुड़े जोखिमों के आसपास केंद्रित है। एक सी-सेक्शन एक प्रमुख सर्जरी है, जिसका अर्थ है कि यह रिकवरी पीरियड के दौरान गंभीर जोखिम और परिणाम के साथ आता है। सर्जरी के बाद आपके मोशन रेंज का लिमिटेड होना बेहद आवश्यक है, क्योंकि चीरा स्थान और मांसपेशियां उस प्रॉसिजर के दौरान काफी प्रभावित हुए थे। इसका मतलब यह है कि सुरक्षित ड्राइविंग के लिए आपको कई एक्टिविटीज करनी होंगी, जो आपको प्रभावित कर सकती हैं। जैसे-
• ब्रेक को टैप करने के लिए अपने पैरों को हिलाना
• अपनी सीट बेल्ट बांधना
• बेल्ट के निचले हिस्से का पेट पर रगड़ खाना आदि

अन्य सामान्य गतिविधियों के लिए कितना करें इंतजार
• शिशु के 6 से 8 सप्ताह तक होने तक कुछ भी भारी उठाने से बचें।
• पहले 4 से 6 सप्ताह तक शारीरिक संबंध बनाने से बचें।
• व्यायाम करने से पहले 4 से 6 सप्ताह तक प्रतीक्षा करें जिससे आपको सांस की कमी हो सकती है।
• तैरने या नहाने से पहले तब तक प्रतीक्षा करें जब तक कि आपका चीरा पूरी तरह से हील नहीं हो जाता।

टेकअवे
सी-सेक्शन का होना एक मुश्किल अनुभव हो सकता है, और आपके शरीर ने पिछले 9 महीनों में दुनिया में एक नए छोटे मानव को लाने के लिए ओवरटाइम काम किया है। इसका मतलब है कि पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया के दौरान आपको अपने आप को थोड़ा और अधिक समय देने की आवश्यकता होगी। आप पोस्टपार्टम समय में खुद को रिकवर करने के लिए परिवार व दोस्तों की मदद भी ले सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
