Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
पोस्ट प्रेग्नेंसी वर्कआउट से मिलेगा पूरा लाभ, अगर ध्यान रखेंगी यह बातें
गर्भावस्था के बाद, आपको अपने शरीर में बहुत अधिक बदलाव नजर आएंगे और इसलिए आप वर्कआउट के साथ अपने पुराने शेप में वापिस आना चाहेगी। हालांकि, अक्सर न्यू मॉम को गर्भावस्था के बाद के एक्सरसाइज रूटीन को लेकर कंफ्यूशन हो जाता है। अमूमन महिलाएं समझ ही नहीं पातीं कि उनके लिए कौन सा वर्कआउट स्टाइल सबसे अच्छा रहेगा। लेकिन वास्तविकता में, वे किसी भी वर्कआउट स्टाइल को कैरी कर सकती हैं, बस उसमें वह खुद को सहज महसूस करें। हाल ही में लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक लड़की को जन्म दिया है और करीना कपूर ने एक बच्चे को जन्म दिया है। प्रेग्नेंसी के बाद की तस्वीरों को दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने वर्कआउट रूटीन के कुछ हिस्से शेयर किए हैं। तो, अगर आप भी अभी-अभी मां बनी हैं तो बस आप अपने स्पोर्ट्स शूज को बाहर निकालें और खुद को वापिस शेप में लाने की तैयारी शुरू कर दें। तो चलिए आज हम आपको प्रेग्नेंसी के बाद फिटनेस रूटीन से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी दे रहे हैं-

कोर स्ट्रेंथ पर करें फोकस
कोर स्ट्रेंथ आपकी ओवर ऑल हेल्थ और बेसिक फिटनेस का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन अधिकांश न्यू मॉम ने एक अलग कोर होने की शिकायत की है। गर्भावस्था के बाद यह ओवरस्ट्रेच्ड होता है और पेट के हिस्से में एक अलग एहसास देता है। इसलिए जब आप प्रेग्नेंसी के बाद एक्सरसाइज रूटीन शुरू कर रही हैं तो सबसे पहले अपने कोर को स्ट्रेंथन करने पर फोकस करें।

सबका हीलिंग प्रोसेस है अलग
प्रसव के बाद, हीलिंग प्रोसेस हर महिला के लिए अलग होती है। डॉक्टरों के अनुसार, आपका गर्भावस्था के बाद आपकी हेल्थ आपकी गर्भावस्था से पहले की फिटनेस पर काफी हद तक निर्भर करता है। इसलिए, यदि आपकी गर्भावस्था के दौरान अच्छी फिटनेस रही है, तो आपको जल्द ही ठीक होने की संभावना है। लेकिन अधिकांश महिलाएं प्रसव के बाद 6 सप्ताह के भीतर सभी सामान्य गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकती हैं।

दर्द का अहसास
यकीनन आपने अपनी गर्भावस्था के दौरान, खुद को काफी आराम दिया है। इसलिए, प्रसव के बाद जब आप अपना वर्कआउट रूटीन शुरू करेंगी, तो आपको नए दर्द का अहसास हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप वर्कआउट के दौरान एलाइनमेंट पर फोकस करें।

पोस्ट पार्टम डिप्रेशन के लिए व्यायाम
वर्तमान में न्यू मॉम के बीच पोस्ट-पार्टम डिप्रेशन एक बहुत ही आम समस्या है। इस अवसाद के लक्षण किसी भी समय दिखाई दे सकते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि आप एक हेल्दी वर्कआउट रूटीन बनाए रखें ताकि आपको अपने मूड को बूस्ट अप करने, डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिल सके।



Click it and Unblock the Notifications
