Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
डिलीवरी के चार महीने बाद सानिया मिर्जा ने घटाया 26 किलो वजन, जाने कैसे किया कम
टेनिस चैंपियन सानिया मिर्जा और क्रिकेटर शोएब मलिक ने पिछले साल अक्टूबर में बेटे इजहान को जन्म दिया था। जिसके बाद सानिया का प्रेग्नेंसी के चलते वजन बढ़ गया था। सानिया मिर्जा ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उसने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान उनका 23 किलो वजन बढ़ गया था। उस समय सानिया का वजन लगभग 89 किलोग्राम था। लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद 4 महीने में ही उन्होंने अपना 26 किलो वजन घटाया। सानिया ने जिम का एक वीडियो शेयर करते हुए अपने वजन घटाने का श्रेय वह अपनी कड़ी मेहनत और एक्सरसाइज को दिया है। वह कहती हैं, " बहुत सी महिलाएं उनसे रोज मैसेज करके पूंछती थी कि मैंने वजन कैसे कम किया। इसलिए मैं अपनी वेट लॉस की जर्नी को वीडियो के जरिए बताउंगी। उन्होंने कहा कि वह हर कुछ दिनों में अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ वजन घटाने के अपने सीक्रेट्स को शेयर करेंगी।
उन्होंने वीडियो में कहा, " बहुत सी महिलाएं उनसे रोज मैसेज करके पूंछती थी कि मैंने वजन कैसे कम किया। इसलिए मैं अपनी वेट लॉस की जर्नी को वीडियो के जरिए बताउंगी। उन्होंने कहा कि वह हर कुछ दिनों में अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ वजन घटाने के अपने सीक्रेट्स को शेयर करेंगी।
View this post on InstagramA post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on
सानिया मिर्जा वेट लॉस जर्नी
सानिया मिर्जा ने अपना एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, जिसे उनकी डिलीवरी के ढाई महीने बाद लगभग शूट किया गया था। उनका इस वीडियो में वह खुद फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। सानिया ने एक थ्रोबैक वीडियो के साथ एक पोस्ट अपडेट किया। जों कि उनके जिम जाने के सबसे कठिन दिनों में से एक है। इसके साथ एक मैसेज भी लिखा है "यह वीडियो में मेरे जिम जाने के सबसे कठिन दिन
सानिया ने लिखा है "यह वीडियो मेरे जिम जाने के लिए सबसे कठिन दिनों में से एक था, जो मुझे याद है, जब मेरा शरीर एक्सरसाइज के बाद की थकावट बाद बच्चे के साथ रातों की नींद हराम होती थी।" लेकिन वह मन से तैयार थी जिस वजह से उन्होंने हार नहीं मानी।
नई मांओं को कर रही है प्रेरित
सानिया मिर्ज़ा ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी वेट लॉस जर्नी की एक नहीं कई पोस्ट शेयर की हैं। जिसमें वह अधिकतर एक हैशटैग #Mummustles के साथ अपनी पोस्ट को शेयर करती हैं। जब उनसे इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, मैं ऐसा इसलिए करती हूं कि नई मां बनने वाली महिलाएं भी खुद को फिट रखें, ऐसा नहीं है कि उनका जीवन यहीं समाप्त हो गया है क्योंकि आप एक माँ बन चुकी हैं और इसके बाद आप अच्छी नहीं लग सकती है।
आइए जानें कि सानिया मिर्जा ने अपने वजन को कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज का सहारा लिया जो आपके वजन को कम करने के लिए भी फायदेमंद है।
स्क्वाट्स
शरीर के निचले हिस्से के वजन को कम करने के लिए ये एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है। और इस एक्सरसाइज की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसे करने के लिए आपको किसी जिम में जाने की जरूरत नहीं है। स्क्वाट्स को आप आसानी से घर में कर सकती हैं।
View this post on InstagramIt’s been a while 💕💪🏽 #slowlybutsurely #mummahustles @akashpillai4u
A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on
लंजेस
ये एक्सरसाइज खिलाड़ियों को कराई जाने वाली बहुत ही आम एक्सरसाइज है। सानिया मिर्जा की तरह आप भी रोजाना पैरों से जुड़ी इस कसरत को करके अपने वजन को कम कर सकती हैं।
View this post on InstagramLazy boying with my lazy boy ❤️👶🏽 Ps- look who found the camera again 😏 #Sundaycuddles #Izhaan
A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on
डिलिवरी के बाद ऐसे करें वजन कम
- डिलिवरी के बाद शरीर को अच्छे पोषण की जरूरत होती है जिससे मां जल्दी अच्छी हो जाए और स्तनपान कराने के लिए भी ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है। इसके अलावा स्तनपान करने से भी मांओं का वेटलॉस होता है।
- अच्छी नींद लें क्योंकि इससे शरीर फिट रहता है।
- वेटलॉस के लिए हाई फाइबर युक्त खाना खाएं। फायबर युक्त खाने से लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है।
- प्रोटीन आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। इससे भी भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
- घर में फल, सब्जियां, नट्स और दही जैसे हेल्दी फूड रखें। फैटी और अनहेल्दी खाद्य पदार्थ जैसे चिप्स वगैरहको नजरों से दूर ही रखें।



Click it and Unblock the Notifications
