Latest Updates
-
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं
प्रेगनेंसी में नल का पानी पीने से कम हो सकता है शिशु का आईक्यू, रिसर्च में आया सामने
प्रेग्नेंसी के दौरान फ्लोराइड वाला पानी पीने का असर बच्चों के आईक्यू पर पड़ता है, यह बात कनाडा में हुई एक रिसर्च में सामने आई है। रिसर्च में यह सामने आया कि जिन महिलाओं ने प्रेग्नेंसी के दौरान फ्लोराइडयुक्त पानी पिया था उनके बच्चों का आईक्यू स्कोर उन बच्चों से कम निकला जिनकी माएं बिना फ्लोराइड वाले शहरों में रहती थीं। हालांकि इस रिसर्च से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्टडी चिंता जरूर पैदा करती है लेकिन इसमें घबराने वाली बात नहीं है।

बता दें कि बॉटल के पानी से ज्यादा नल के पानी में फ्लोराइड का खतरा रहता है। बच्चों के पैदा होने के बाद फ्लोराइड का इतना खतरा नहीं रहता बल्कि प्रेग्नेंसी के दौरान। दरअसल भ्रूण वातारण में मौजूद हानिकारक तत्वों के प्रति ज्यादा सेंसिटिव होता है। इस लिहाज से प्रेग्नेंट महिलाओं को पानी का खास ध्यान रखना चाहिए।
हालांकि फ्लोराइड दांतों को कैविटीज से बचाता है और कई टूथपेस्ट भी फ्लोराइड वाले होते हैं। प्राकृतिक रूप से फ्लोराइड सामान्य पानी और समुद्र के पानी, पेड़ की पत्तियों में कुछ मात्रा में पाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
