Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट

प्रेगनेंसी स्ट्रिप्स से मूत्र में मौजूद ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (एचसीजी) का पता लगाया जाता है। यदि आपके मूत्र में एचसीजी पाया जाता है, तो उसका मतलब आप गर्भवती हो चुकी हैं। घर पर किया जाने वाला टेस्ट हमेशा सुबह उठने के बाद करें। दिन के पहले मूत्र में इसके परिणाम सही आते हैं, क्योंकि उस दौरान एचसीजी की संध्रता ज्यादा होती है। परीक्षण से पहले स्ट्रिप के पैक पर दिए गए दिशा-निर्देश ठीक तरह से पढ़ लें, उसके बाद ही टेस्ट करें।
लैब टेस्ट जरूरी: यदि मासिक धर्म नहीं हुआ है और उसके बावजूद प्रेगनेंसी स्ट्रिप में नकारात्मक परिणाम आते हैं, तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। उसकी सलाह पर प्रयोगशाला में टेस्ट कराएं।
प्रेगनेंसी टेस्ट के फायदे
चाहे घर पर हो या प्रयोगशाला में, प्रेगनेंसी टेस्ट हमेशा फायदेमंद रहता है। असल में गर्भावस्था के पहले तीन महीने काफी संवेदनशील होते हैं। शुरुआती एक महीने में गर्भपात की संभावना अधिक रहती है, लिहाजा प्रेगनेंसी टेस्ट जरूर करा लेना चाहिए।
टेस्ट के परिणाम सकारात्मक आने पर आप उसी क्षण से सावधान हो सकती हैं। कई बार गर्भावस्था के बारे में पता नहीं होने पर महिलाएं लापरवाही बरतने लगती हैं, जिस कारण मिसकैरेज होने की संभावना बढ़ जाती है। टेस्ट सकारात्मक होने पर आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और उनकी राय पर ही आगे कार्य करें। ऐसा कोई काम मत करें, जिससे बच्चे पर असर पड़ता हो।



Click it and Unblock the Notifications