Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्भावस्था के दौरान टाले ये 6 चीजे
हाँलांकि डॉक्टर कहते हैं कि गर्भावस्था के दौरान आपको सामान्य जीवन जीने की कोशिश करनी चाहिए, जैसे कि आप अब तक जीती आ रहीं थी, यहाँ कुछ गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जा रही है जो इस अवस्था में खतरनाक साबित हो सकती हैं। क्योंकि अगर आपने सावधानियां नहीं बरतीं तो आपको गर्भपात का खतरा हो सकता है, निश्चित ही आप यह नहीं चाहेंगी, ठीक?
गर्भावस्था में घर के सभी बडे़ बुजुर्ग हमें सतर्क हो कर रहने की सलाह देते हैं, लेकिन पहली बार जो मां बनने वाली औरते होती हैं वे इस बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेती हैं। अगर उन्हें हाई हील की सैंडल पहनना पसंद है तो वे उसे जरुर पहनेगीं, भारी सामान उठाएंगी या खूब व्यायाम करेगें आदि। बोल्डस्काई की रिपोर्ट के अनुसार यहाँ कुछ बातें हैं जिनसे आपको गर्भावस्था के दौरान बचना चाहिए।

1.हाई हिल के सैंडल पहनना
गर्भावस्था के दौरान ऊँची एड़ी के फुटवेयर पहनने से मनाही नहीं है, पर ये आपके लिए बहुत असुविधाजनक होंगे। गर्भावस्था के दौरान ऊँची एड़ी के फुटवेयर पहनने से आपको कष्टदायक पीठ दर्द हो सकता है|

2.घर के सामान को यहाँ-वहां खसकाना
घर के फर्नीचर को यहाँ-वहां करने जैसे कुछ काम जो हम अक्सर करते रहते हैं| लेकिन पहली तिमाही के बाद, गर्भवती महिलाओं को इस तरह की गतिविधियों से बचने की सलाह दी जाती है| इससे आपकी पीठ पर ज्यादा दबाव पड़ेगा।

3. बच्चे को गोद में लेना
यदि आप दूसरी बार गर्भवती हैं तो संभव है कि आपको पहले बच्चे की देखभाल अभी भी करनी पड़े| यही आपका बच्चा ज्यादा वजन का है (5 किलो से ज्यादा) तो उसे गोद में उठाने से बचें। इससे आपकी पीठ और प्लेसेंटा पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है।

4. सॉना
स्टीम बाथ या सॉना का विचार गर्भावस्था में बुरा साबित हो सकता है| जब आपका शरीर गर्म होना शुरू करेगा तब रक्त का संचार, शरीर को ठंडा करने के लिए त्वचा की तरफ होने लगेगा| इसका मतलब है कि आपके बच्चे में अतिरिक्त रक्त प्रवाह की कमी हो जाएगी।

5. बहुत कड़ी मेहनत या व्यायाम
यदि आप गर्भावस्था के दौरान बहुत कड़ी मेहनत या व्यायाम करती हैं तो हृदय की गति की दर में वृद्धि हो जाएगी| जिसका मतलब प्लेसेंटा में रक्त के संचार की कमी और रक्तचाप में वृद्धि की संभावना।

6. संक्रामक रोग
रोगों का संक्रमण आपके परिवार के सदस्यों से या आपके कार्यालय के सहयोगियों से आपमें हो सकता है। सुनिश्चित करें कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में नहीं हैं जो बीमार है या जिसे कोई वायरल इन्फेक्शन है|



Click it and Unblock the Notifications
