Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
पेट में पल रहे शिशु को स्वस्थ रखना है तो खाइये ये विटामिन युक्त आहार
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर को कई प्रकार के खनिजों कि आवश्यकता होती है। जिसमें से विटामिन का खास सेवन किया जाना चाहिये। पेट मे पल रहे शिशु के स्वास्थ्य के लिये और मां के लिये ये विटामिन जरुरी होता है। विटामिन ए, डी और सी प्रेगनेंट महिलाओं के लिये जरुरी है। विटामिन युक्त आहार मां को इसलिये खाने चाहिये क्योंकि इससे शिशु कि बढत होती है और बच्चा एक्टिव होता है। आपको विटामिन प्राकृतिक फलों और सब्जियों में मिलेगें।
विटामिन युक्त आहार खाने से पहले अपनी डॉक्टर से ये सलाह जरुर ले लेनी चाहिये कि कौन सा विटामिन युक्त आहार रोज खाया जाना चाहिये और कौन सा हफ्ते में एक बार। विटामिन हमेशा नियम में रह कर खाया जाना चाहिये क्योंकि ज्यादा विटामिन खाने से पेट में पल रहे शिशु को नुकसान भी पहुंच सकता है।

दूध
अच्छा होगा कि आप सुबह के समय दूध पियें और अच्छा ब्रेकफास्ट खाएं। दूध में क्रीम बिल्कुल न लें।

कद्दू
आपको इसकी कम मसाले वाले करी बना कर खानी चाहिये। यह विटामिन ए से भरा होता है और यह प्रेगनेंसी के लिये बहुत अच्छा माना जाता है।

अंडा
हफ्ते में एक बार विटामिन ए से भरा अंडा शिशु के लिये बहुत अच्छा होता है।

गाजर
जब भी भूख लगे, उस समय आधे उबले गाजर का जूस निकाल कर पियें।

लीवर
अच्छे से पकाये गए लीवर में काली मिर्च छिड़क कर खाएं, इसमे बहुत सारा विटामिन ए होता है।

स्ट्रॉबेरी
अगर आपको स्ट्रॉबेरी का टेस्ट अच्छा लगता हो तो आपको उसका मिल्क शेक या फिर ताजी क्रीम के साथ स्ट्रॉबेरी खाइये।

मुसम्मी
यह खट्टा फल पेट में पल रहे बच्चे के लिये विकास के लिये अच्छा माना जाता है। इससे बच्चा स्वस्थ और एक्टिव रहेगा।

अमरूद
खूब पका हुआ अमरूद खाइये, इसमें बहुत सारा विटामिन सी होता है। दिन में एक अमरूद अवश्य खाएं।

टमाटर
अगर आप पके हुए टमाटर में काली मिर्च और नमक मिला कर खाएं तो आप इस फल का आनंद अच्छे से ले सकेगीं। खाना बनाते वक्त भी उसमें खूब सारा टमाटर डाल कर पकाएं।

लाल शिमला मिर्च
इसे सलाद या सब्जी में डाल कर खाएं।

अंडे कि जर्दी
उबला अंडा या अंडे कि भुर्जी खाइये। इससे आपको विटामिन डी मिलेगा जो कि बच्चे के लिये बहुत अच्छा है।

रेड मीट
प्रेगनेंट महिलाओं के लिये ज्यादा रेड मीट खाना अच्छी बात नहीं है। हफ्ते में केवल थोड़ा सा ही रेड मीट खाना चाहिये।

सारडाइन
इस टेस्टी मछली में विटामिन डी भरा होता है।

मैकरेल
हफ्ते में एक बार इस मछली मैकरेल खाने की आदत डालें।

संतरे का जूस
संतरे के रस में चीनी डाल कर पीने से आपको विटामिन डी की प्राप्ती होगी।

सूखे मेवे
एक मुठ्ठी भरके बादाम, पिस्ता और अखरोट न केवल बच्चे के लिये बल्कि बेबी के लिये भी अच्छा होता है।

ऑलिव ऑयल
साधारण तेल को छोड़ कर ऑलिव ऑयल इस्तमाल कीजिये। यह स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छा माना जाता है।

वेजिटेबल ऑयल
वेजिटेबल ऑयल प्रेगनेंट महिलाओं के लिये भी बहुत अच्छा होता है। हांलाकि इसे एक सीमित मात्रा में ही खाया जाना चाहिये।

पालक
पालक में बहुत सारा विटामिन के और आयरन होता है, इसलिये इस सब्जी को आपको नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करना चाहिये।

बींस
बींस को सूखा खाना चाहिये, इसका सेवन सीमित ही करना चाहिये।

ओट्स
प्रेगनेंट महिलाएं ओट्स को नाश्ते में खा सकती हैं। इसमे विटामिन के होता है जो कि प्रेगनेंट महिलाओं के लिये अच्छा माना जाता है।

बीफ
अगर आपक प्रेगनेंट हैं और आपका बीफ खाने का मन है तो आप इसे खा सकती हैं लेकिन यह अच्छे से उबला हुआ होना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications