Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेगनेंसी में जरुर खानी चाहिये ये सब्जियां
प्रेगनेंसी में चाहे कुछ खाएं या नहीं लेनिक सब्जियों का सेवन जरुर करना चाहिये। हर मां बनने वाली महिला यही चाहती है कि उसका होने वाला बच्चा स्वस्थ्य और सुंदर हो इसलिये वह जो कुछ भी खाती है, उस भोजन का उसके बच्चे पर अच्छा खासा असर पड़ता है। नई-नई मां बनी हैं तो इन्हें जरुर खायें
हरी सब्जियां मां के शरीर को हर तरह का पोषण देने में मदद करती है। आइये देखते हैं कि वह कौन सी सब्जियां हैं, जिसे हर मां बनने वाली महिला को खाने चाहिये।

ब्रॉकली
प्रेगनेंसी के समय ब्रॉकली जरुर खानी चाहिये। इसमें बहुत सारा कैल्शियम और फोलेट पाया जाता है जिससे भ्रूण का दिमाग बढ़ता है।

शकरकंद
शकरकंद को गर्भावस्था में जरुर खाएं क्योंकि इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आपके बेबी के स्वास्थ्य और उसकी बढत के लिये बहुत जरुरी हैं।

एवाकाडो
इसमे बहुत सारा पौष्टिक तत्व होते हैं जैसे विटामिन बी, सी, ए और बी6 आदि। इसमें फोलेट और पोटैशियम भी होता है। यह बच्चे के लिये बहुत जरुरी है।

चुकंदर
इसमें बहुत सारा आइरन, फॉलिक एसिड और विटामिन ए तथा सी होता है। यह प्रेगनेंसी के समय बहुत मदद करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी सब्जियों में जिंक होता है जो भ्रूण के ओर्गन्स बनाने में मदद करता है। मेथी , पालक आदि खाने से आपको फाइबर के साथ जिंक, मैगनीशियम और अन्य विटामिन्स मिलेगें।

टमाटर
टमाटर में एंटी कैंसर के गुण पाए जाते हैं। यह शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करने में मदद करता है। इसे प्रसव के कुछ दिनों पहले खाना शुरु कर देना चाहिये।

हरी मटर
इसमें काफी सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन के होता है जो सेंट्रल नरवस सिस्टम , हड्डी और मासपेशियों के विकास के लिये मदद करता है।

पत्तागोभी
इस सब्जी में विटामिन ए, ई और के पाया जाता है। इसके अलावा इसमें मैगनीशियम, जिंक और पोटैशियम होता है जो बच्चे के पूरे स्वास्थ्य के लिये लाभकारी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
