Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क से तेज होती है मां की स्मृति
(आईएएनएस)| महिलाओं के साथ गर्भावस्था के आखिरी तीन महीनों में या बच्चे के जन्म के तुरंत बाद के दिनों में अक्सर यह समस्या आती है कि वे भुलक्कड़पन से जूझ रही होती हैं या चीजें ठीक से याद नहीं रख पाती हैं। इस स्थिति को 'बेबी ब्रेन' कहते हैं। एक शोध में पता चला है कि 'बेबी ब्रेन' की यह स्थिति स्थाई नहीं होती और कालांतर में इसका प्रभाव महिलाओं के पक्ष में होता है। समय के साथ साथ महिलाओं की यादाश्त तेज करने में सहायक होता है, जो एक अच्छी खबर है।
बच्चे के जन्म के छह महीने बाद मां का दिमाग अपने वास्तविक आकार को प्राप्त कर लेता है।

अध्ययन में पता चला है कि मां बन चुकी महिलाएं, बिना बाल बच्चे वाली महिलाओं की अपेक्षा यादाश्त परीक्षण और दूसरे कार्यो में बेहतर प्रदर्शन करती हैं। प्रसव पीड़ा के दौरान महिला से न कहें ये 5 बातें
कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया में न्यूरोसाइंटिस्ट लीजा गेलिया ने कहा, "गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बाद के दिनों में मां के मस्तिष्क में काफी सारे बदलाव आते हैं। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि गर्भावस्था के दौरान दिमाग पर भी प्रभाव पड़ता है और इससे शारीरिक क्रिया विज्ञान में कई सारे नाटकीय परिवर्तन होते हैं।"
गेलिया ने कहा कि एक महिला का मस्तिष्क गर्भावस्था के दौरान चार से आठ प्रतिशत तक सिकुड़ जाता है और ऐसा गर्भवती महिला के शरीर में नौ महीनों के दौरान स्रावित होने वाले हार्मोनों के कारण होता है।
शोध के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान यादाश्त और दिमाग से जुड़ी दूसरी छोटी मोटी मुश्किलों का कारण मस्तिष्क में होने वाला परिवर्तन है, जो आने वाले बच्चे के लिए तैयार हो रहा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
