Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
गर्भावस्था में व्यायाम के 8 मुख्य लाभ
गर्भावस्था के दिनों में शरीर में कई बदलाव होते हैं। लेकिन अगर आप लगातार व्यायाम करती हैं तो इन प्रभावों को कम किया जा सकता है। गर्भावस्था के लिए विशेष व्यायाम होते हैं जो आपको हमेशा फिट और हेल्दी रखते हैं। इन एक्सरसाइज के निम्नलिखित लाभ होते हैं:
1. थकान से मुक्ति: गर्भावस्था के दिनों में थकान काफी ज्यादा रहती है। शुरूआत के तीन महीने बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से डॉक्टरी सलाह को मानकर एक्सरसाइज करें, तो आपको काफी लाभ होगा। वॉक करने से भी आपको इस दौरान काफी लाभ मिलेगा।
2. गर्भावस्था के दौरान अच्छी नींद दिलाएं: गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करने से गर्भवती स्त्री को नींद अच्छी आती है। नींद का न आना और उनींदे रहने की समस्या दूर हो जाएगी। अच्छी नींद से आने शरीर की आकी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

3. कब्ज दूर भगाएं: गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को कब्ज की समस्या हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप हर दिन 30 मिनट वॉक करें। वॉक करने से पाचन क्रिया में इज़ाफा होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
READ: गर्भवती महिलाओं के लिये सांस से सम्बंधित 4 व्यायाम
4. प्रेग्नेंसी बैक एक्सरसाइज करें: गर्भवती महिलाओं को अक्सर पीठ और कमर में दर्द की शिकायत रहती है। इसके लिए जरूरी होता है कि वो बैक एक्सरसाइज करें। ऐसी एक्सरसाइज को डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही करना चाहिए। आप चाहें तो शॉर्ट वॉक भी कर सकती हैं।
5. चिंता न करें, हमेशा खुश रहें: गर्भावस्था के दौरान आप किसी भी प्रकार की चिंता न करें, खुश रहने की कोशिश करेें। लेकिन ऐसा कई बार नहीं हो पाता है इसलिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से ब्रेन से एंडोमॉर्फिन नामक हारमोन निकलता है जो आपका मूड स्वींग होने से बचाता है, आपकी चिंता और तनाव को दूर करने में मदद करता है।
6. हेल्दी बच्चा: व्यायाम करने से आपके शरीर में रक्त का संचार अच्छा होता है, ताजी हवा आपके फेफड़ों तक पहुंचती है, इससे आपके शरीर को और होने वाले बच्चे को काफी लाभ होता है। READ: शिशु को मालिश की कोई जरुरत नहीं, बोलते हैं डॉक्टर्स
7. डायबटीज से बचाव: गर्भावस्था के दौरान कई बार डायबटीज हो जाती है, एक्सरसाइज से इस पर काबू पाया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान होने वाली डायबटीज घातक नहीं होती है, लेकिन इसके होने से सर्जरी होने में समस्या आ सकती है, इस डायबटीज को गेस्सेशनल डायबटीज कहा जाता है।
8. प्रसव असहनीय नहीं होता: व्यायाम करने से शरीर फिट रहता है और प्रसव के दौरान भी कम समस्या होती है। अगर आप नियमित एक्सरसाइज करती रहें तो कम प्रसव पीड़ा होती है। इस तरह एक्सरसाइज आपको गर्भावस्था के दौरान भी फिट रखती है।



Click it and Unblock the Notifications











