Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
गर्भावस्था के दौरान उल्टी होने से बचाएंगे यह खाद्य पदार्थ
गर्भावस्था के दौरान मतली और उल्टी आती हैं, लेकिन इसका अभी तक कोई सही कारण नहीं पता कर पाया है। कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से कई प्रकार के संवेदनात्मक और भावनात्मक बदलाव होते रहते हैं। साथ ही शरीर के भीतर हार्मोन्स तेजी से बढ़ते हैं, जिससे शरीर के अंगों में तनाव आने लगता है, जिसकी वजह से मतली और उल्टी आती है। उल्टियाँ ज्यादातर सुबह होती है और दिन ढलते ढलते कम हो जाती हैं। वैसे तो डॉक्टर्स इसे अच्छे संकेत मानते हैं क्योंकि इससे यह पता चलता है कि बच्चा अच्छे से विकास कर रहा है। लेकिन अगर यही उल्टियाँ बढ़ जाएँ तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। लेकिन आज हम आपको इन उल्टियों से बचने के कुछ खरेलू उपाए बताएंगे।
गर्भावस्था के दौरान इन 9 बातों का रखें ध्यान
गर्भावस्था के दौरान उल्टी होने से बचाएंगे यह खाद्य पदार्थ

1. थोड़ा थोड़ा करके पानी पियें
गर्भावस्था के दौरान, मतली और उल्टी के लिए सबसे बढ़िया उपाए है पानी। हर एक घंटे में एक गिलास पानी जरूर पिए, इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी जो की गर्भवती महिला के लिए बहुत जरुरी है। रात में सोने से पहले अपने बिस्तर के पास एक गिलास पानी जरूर रखें। जिससे जब भी आपको प्यास लगे तो आप तुरंत पानी पी सके। साथ ही सुबह उठते ही पानी पियें इससे आप सुबह होने वाली उल्टी से बची रहेंगी।

2. अदरक
गर्भवती महिलाओं में होने वाली उल्टी रोकने का सबसे अच्छा तरीका है। यह आपके पाचन तंत्र को ठीक कर पेट में बन रहे अम्ल को शांत करता है। जब आपको लगे की उल्टी होने वाली है, तो आप अदरक सूंघ सकती हैं, इसकी महक से उल्टी होनी रुक जाएगी।

3. नींबू
नींबू वैसे भी अपनी ख़ूबियों के लिए जाना जाता है, गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह बहुत लाभदायक है। खास कर तब जब उन्हें उल्टी या मतली की परेशानी हों। इसलिए गर्भवती महिलाओं को रोज़ सुबह एक गिलास पानी में एक नींबू का रास और उसमें थोड़ा सा शहद दाल कर पीना चाहिए, इससे उन्हें होने वाली उल्टी रूक जायेगी। साथ ही नींबू में पाये जाने वाला विटामिन सी गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे के लिए के लिए बहुत फायदेमंद है।

4. पुदीना
गर्भवती महिलाओं के लिए पुदीना खाने से उल्टी कम होजाती है। इस के लिए आप कुछ पुदीना के पत्ते लें उसे एक कप गर्म पानी में डाल दें, इसके बाद उसमें थोड़ी चीनी या शहद मिलाएं और 5 से 10 मिनट तक उबालें इस चाय को सुबह उठते ही पीयें। इससे आपकी उल्टी रूक जाएगी। कुछ महिलाओं को पुदीने की महक से उल्टी होती है अगर आपके साथ ऐसा है तो पुदीना ना खाएं।

5. सौंफ़
गर्भावस्था के दौरान उल्टी और मतली के लिए सौंफ़ भी बहुत लाभ करी उपाए है। इसे पंचन तंत्र ठीक रहता है जिससे उल्टी होने की सम्भवना कम होजाती है। सौंफ़ हमेशा अपने पास रखें और थोड़ी थोड़ी देर खाते रहें। आप गर्म पानी में 1 चम्मच सौंफ़ डाल कर उबाल लें फिर इसे छान लें। इसमें आप नींबू का रास या शहद मिला कर पी सकती हैं।

6. बढ़ाएँ विटामिन बी -6 का सेवन
विटामिन बी -6 गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक है। इससे गर्भावस्था के दौरान होने वाली मतली और उल्टी निजात पाया जा सकता है। इसके लिए आप कई सारे फल खा सकते हैं जैसे चावल, अवोकेडो, केले, मछली, मक्का और बादाम। इसके आलावा आप कुछ सप्लमेन्ट ले सकती हैं, जो आप 25 मिलीग्राम एक दिन में 3 बार ले सकती हैं, इसके लिए आप अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ की राय भी ले सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications