Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अगर गर्भ में हैं जुड़वा बच्चे, तो ये 7 आहार आपके लिए हैं बेस्ट
यदि आप गर्भवती हैं और आपको ट्विन्स होने वाले हैं तो ये 7 आहार आपके लिए उत्तम हैं।
यदि आपके गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं तो आपके लिए यहाँ ऐसे आहार की सूची दी गई है जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।
यदि आप मां बनने वाली हैं जिसको अभी अभी पता चला है कि वह जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली है तो आप बहुत खुश होंगी, हैं न? खैर क्या आप जानती हैं कि यदि आप जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली हैं तो स्वस्थ रहने के लिए आपको कुछ सुपर फूड्स का सेवन अवश्य करना चाहिए?
उसी प्रकार जब आप एक बच्चे की मां बनने वाली होती हैं तो यह समय भी तनावपूर्ण होता है। जिस समय कोई महिला गर्भवती होती है उसी समय से वह अपनी जीवनशैली में परिवर्तन कर देती हैं ताकि गर्भावस्था के दौरान वह और उसका बच्चा स्वस्थ रहें।
गर्भवती महिला को स्वस्थ आहार का सेवन करना बहुत आवश्यक है क्योंकि उसके द्वारा लिए गए आहार से ही उसके पेट में पलने वाले बच्चे को पोषक तत्व मिलते हैं।
माता का आहार जितना अधिक स्वस्थ होगा बच्चा भी उतना ही स्वस्थ होगा। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान पोषक आहार लेने से गर्भावस्था से संबंधित कई परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
अत: यदि आप जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं तो कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें आपको अपने आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए; आइये देखें!

1. नट्स (सूखे मेवे):
नट्स में विटामिन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स प्रचुर मात्रा में होते हैं और इससे आपके अजन्मे जुड़वां बच्चों को भरपूर पोषण प्राप्त होता है।

2. दूध:
आप चाहे जुड़वां बच्चे की मां बनने वाली हो या एक बच्चे की, दूध एक ऐसा पदार्थ है जिसका सेवन गर्भवती महिला को अवश्य करना चाहिए, क्योंकि दूध में पोषक तत्व बहुत अधिक मात्रा में होते हैं।

3. दही:
दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली महिला को बहुत अधिक कैल्शियम की आवश्यकता होती है क्योंकि बच्चों के हड्डियों और दांतों के विकास के लिए बहुत अधिक कैल्शियम की आवश्यकता होती है।

4.फिश:
यदि आप जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली हैं और आपको फिश से कोई एलर्जी नहीं है तो ऐसी फिश जिसमें मरकरी की मात्रा कम हो, का सेवन करना भी आपके लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

5. चना:
काबुली चना या चने में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यदि आप जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली हैं तो आपको इसका सेवन अवश्य करना चाहिए ताकि आपके बच्चे की मांसपेशियों का विकास उचित तरीके से हो।

6. अंडा:
अंडे में विभिन्न पोषक तत्व जैसे विटामिन्स, प्रोटीन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं अत: इससे जुड़वां बच्चों की गर्भावस्था में बहुत अधिक फायदा हो सकता है।

7. पालक:
पालक में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पालक स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के विकास में सहायक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
