Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेगनेंसी के दौरान इन कारणों से आती है पैरों में सूजन, ऐसे करें बचाव
हर महिला के जीवन में एक पल ऐसा जरूर आता है जब वो मां बनने वाली होती है। उसके लिए ये समय काफी महत्वपूर्ण होता है। आपको बता दें कि जब आप गर्भ से होती है तो आपको कई समस्या से गुजरना भी पड़ता है।
क्योंकि इस समय आपका शरीर पहले की तरह नहीं होता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर को कई तरह के बदलाव से गुजरना पड़ता है। इस समय ज्यादातर महिलाओं के पैरों में सूजन आ जाती है।
जिससे चलने फिरने में भी परेशानी होती है। आमतौर पर प्रैग्नेंसी के पांचवे महीने इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका कारण ब्लड सर्कुलेशन या किसी और वजह से भी हो सकता है।
आज आपको बताएगे कि आखिर वो कौन से और कारण है जिन कारणों की वजह से आपके पैरों में इस दौरान सूजन आती है। आपके इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए। आइए जानते है इसके कारण और बचने के उपाय....

पैरों में सूजन के कारण
पानी की कमी
आपको बता दे कि सबसे बड़ी समस्या शरीर में पानी की कमी होती है। इस दौरान आपके पैरों में सूजन आने का जो सबसे कारण है वो शरीर में पानी की कमी। इसको आप ध्यान में रखें।

एक ही पोजीशन में रहना
आप जब इस स्टेज में होती है तो आपको थकावट भी जल्दी हो जाती है। अगर आप एक ही पोजीशन में बैठी या खड़ी रहती है तो भी आपको ये समस्या हो सकती है।

हार्मोन्स का बदलना
आपको बता दें कि आपके शरीर से इस समय कई परिवर्तन हो रहे होते है। इसलिए आपके हार्मोन्स भी बदलते है जिस कारण आपके पैरों में सूजन आ जाती है।

ऐसे रखे अपना ख्याल
पानी पिएं
आपको इस दौरान पानी से परहेज बिल्कुल नहीं करना है। इस कारण ही आपके पैरों में सूजन आती है। आपको इस दौरान लगभग 10 गिलास पानी रोजाना पीना है। इससे आपके शरीर में यूरिन बनेगी और सारे विषैले पदार्थ इसके साथ ही बाहर चले जाएंगे। इसलिए आपको पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना है।

कम करें नमक का सेवन
अगर आप इस दौरान काफी मात्रा मे नमक का सेवन करती है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। ये पूरी तरह से गलत है। अगर आपके पैरों में सूजन है तो आपको इस दौरान नमक का सेवन कम से कम करना है। इससे आपकी सूजन कम हो सकती है।

नमक के पानी से इलाज
अगर आपके पैरो में ज्यादा सूजन है तो इससे बचने के लिए आपको पानी को गुनगुना करना है और इसमें 1 टी स्पून नमक डालना है फिर इसमें अपने पैरों को डुबाना है। ऐसा करने से आपके पैरों को सूजन से आराम मिल जाएगी। ये प्रक्रिया आप 10 से 15 मिनट तक कर सकते है।

सैर करना है जरूरी है
आपको बता दें कि आपको ऐसे समय में घर में ही थोड़ी सैर करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से आपके पैरो मे सूजन नहीं रहती है। आपको थोड़ा टहलना जरूर चाहिए।

मसाज करें
आपको पैरों की नियमित गर्म तेल से मसाज करना है इससे पैरों में सूजन जैसी समस्या नहीं होती है। इसके इस्तेमाल से आपको काफी राहत मिलती है

दूध पिएं
आपको इस दौरान दूध भी पीना है। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे आपके पैरों की सूजन भी कम हो जाती है। आपको दूध भी पीना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
