Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेगनेंसी में ना करें कॉस्मेटिक का इस्तमाल वरना होंगे ये नुकसान
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह की कुर्बानियां देनी पड़ती हैं। यहां तक कि प्रेग्नेंसी में अगर आपको जंकफूड खाने का मन करता है तो बच्चे की सेहत के लिए आप वो भी नहीं खा पाती।
इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान कॉस्मेटिक्स का प्रयोग करने की भी मनाही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों हैं? तो आइए जानते हैं कि आखिर क्योंं प्रेग्नेंसी के दौरान कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इसमें होते हैं हानिकारक केमिकल्स
कुछ कॉस्मेेटिक्स में एंडोक्राइन डिस्रप्टर्स जैसे केमिकल्सस होते हैं जो प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोंस पर बुरा असर डालते हैं। ऐसे में आपको प्रेग्नेंसी के दौरान कॉस्मेटिक्स से दूर रहना चाहिए।

ये हैं एंडोक्राइन डिस्रप्टर्स
बीपीए, एट्रेज़ाइन, फ्थालेट्स, डाइऑक्सिन और पेरिक्लोरेट आदि कुछ एंडोक्राइन डिस्रप्टर्स हैं तो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के हार्मोनल स्तर को प्रभावित करते हैं।

क्याा होता है असर
ये महिलाओं के एंडोक्राइन सिस्टम को प्रभावित करते हैं जिसके कारण प्रसव में परेशानी, ट्यूमर या फिर भ्रूण का ठीक तरह से विकास रूक जाता है।

कहां मिलते हैं ये केमिकल्स
अधिकतर एंडोक्राइन डिस्रप्टर्स कॉस्मेटिक्स में मौजूद रहते हैं। जैसे कि परफ्यूम्स में फ्थालेट्स नामक एंडोक्राइन डिस्रप्टर होता है।

क्या करें
अगर आप इससे बचना चाहती हैं तो बेहतर होगा कि गर्भावस्था के दौरान कॉस्मेटिक्स का प्रयोग न करें। लेकिन फिर भी अगर आपको कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करना ही है तो ऐसे कॉस्मेटिक्स यूज़ करें जिनमें बीपीए, एट्रेज़ाइन, फ्थालेट्स जैसे डिस्रप्टर्स न हों।

प्रिस्क्रिप्शन क्रीम
गर्भावस्था के दौरान प्रिस्क्राइब किए गए ब्यूटी प्रॉडक्ट्स जैसे कि लोशन और क्रीम भी भ्रूण के लिए हानिकारक होते हैं। गर्भावस्था के दौरान गायनेकोलॉजिस्ट की सलाह लिए बिना कोई भी स्किन प्रॉडक्ट इस्तेामाल न करें।

हेयर डाई
हेयर कलर में अमोनिया होता है। ये केमिकल फेफडों और त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान अमोनिया फ्री हेयर डाई और कलर का इस्तेमाल करें।

नेल पॉलिश
नेल पॉलिश में मिथाइलबेंजीन और टॉल्यून जैसे हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं। ये केमिकल्स कैंसर पैदा करने वाले तत्वों को जन्म देते हैं।

हेयर रिमूवल क्रीम और लिपस्टिक
हेयर रिमूवल क्रीम्स में भी ज़हरीले तत्व होते हैं। इनमें थाइओग्लाइकोलिक एसिड होता है इसलिए गर्भावस्था के दौरान ऐसे कॉस्मेटिक्स का प्रयोग न करें।

गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह अवश्य ले
अगर आपको किसी भी तरह का संदेह है या आप प्रेग्नेंसी में कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो एक बार अपनी गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह अवश्य ले लें। उनके परामर्श के बिना कोई भी ब्यूटी प्रॉडक्ट इस्तेमाल न करें वरना ये आपके बच्चे के लिए घातक हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
