Latest Updates
-
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
गर्भावस्था के दौरान क्यों ना करें एंटीबायोटिक्स का सेवन
गर्भावस्था के दौरान एंटीबायोटिक्स लेती हैं तो आपको इसके नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान एंटीबायोटिक्स के प्रभाव को जानने के लिए हाल ही में एक रिसर्च की गई है।
शोधकर्ताओं का दावा है कि गर्भावस्था के दौरान एंटीबायोटिक्स लेने से होने वाले बच्चे को पेट संबंधित रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।
इस तथ्य के बारे में जानने के लिए शोधकर्ताओं ने चूहों पर एक प्रयोग किया। गर्भावस्था और स्तनपान के समय एंटीबायोटिक्स का अत्यधिक सेवन बच्चे की सेहत पर बुरा असर डालता है।
एंटीबायोटिक्स का सेवन करने से बच्चे को पेट संबंधित परेशानियां होने का खतरा कई गुना अधिक बढ़ जाता है। इसलिए अगर इस अवस्था में एंटीबायोटिक्स का सेवन करना नहीं छोड़ सकती हैं तो इसके बारे में एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
चलिए हम आपको बताते हैं इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें :

खतरा
एंटीबायोटिक्स के सेवन से पेट के रोगाणुओं के स्तर में कुछ बदलाव आता है और इस वजह से पेट का संतुलन गड़बड़ा जाता है।

पेट संबंधित परेशानी
मां के शरीर में ऐसा कोई भी बदलाव बच्चे की सेहत पर भी असर डालता है और इसके कारण बच्चे को पेट संबंधित रोग होन का खतरा रहता है

लापरवाही से प्रयोग
गर्भावस्था का समय बेहद नाज़़ुक होता है। इस दौरान की गई आपकी कोई भी गलती आपको और आपके बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान बिना सलाह लिए कोई भी दवा ना लें।

एंटीबायोटिक्स
बच्चे के लिए सेहतमंद बैक्टीरिया के विकास को एंटीबायोटिक दवाएं रोक सकती हैं या इसका प्रभाव बच्चे के इम्यून सिस्टम पर भी पड़ सकता है।

निष्कर्ष
ऐसा नहीं है कि गर्भावस्था के दौरान आपको बिलकुल भी एंटीबायोटिक्स का सेवन नहीं करना है बल्कि थोड़ी सावधानी बरत कर आप इसके दुष्प्रभावों से बच सकती हैं। वहीं एंटीबायोटिक्स का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
