Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
क्या प्रेगनेंसी में वैजाइनल डिस्चार्ज होना आम बात है?
जैसे-जैसे प्रेगनेंसी महीने दर महीनें बढ़ती है, वैसे-वैसे आपके वैजाइनल डिस्चार्ज की मात्रा बढ़ती जाती है। प्रेगनेंसी के समय आपके हार्मोन्स अचानक से अधिक सक्रिय हो जाते हैं और साथ ही आपकी पेल्विस में भी रक्त का बहाव बढ़ जाता है।
जहां सफेद और दुर्गंधरहित डिस्चार्ज साधारण बात मानी जाती है वहीं हल्के पीले या भूरे रंग का डिस्चार्ज किसी इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।
इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान होनेवाले डिस्चार्ज पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए, अगर थोड़ा सा भी अगर आपके मन में डर या संकोच हो तो आपको सीधा गाइनाकॉलोजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। आइए जानते है कि प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले डिस्चार्ज के बारे में।

सफेद दुर्गंधरहित डिस्चार्ज-
सफेद पारदर्शी डिस्चार्ज कहा जाने वाले यह स्राव प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में होनेवाले विभिन्न हार्मोनल बदलावों के कारण होता है। यह सफेद दुर्गंधरहित डिस्चार्ज इस बात का संकेत है कि आपके वैजाइनल एरिया में लुब्रिकेशन सही तरीके से हो रहा है और वहां अधिक ड्राइनेस की समस्या नहीं जिसकी वजह से अक्सर प्रेगनेंट महिलाओं को दर्द के साथ खुजली और सनसनाहट या जलन महसूस होती है।

भूरे रंग का डिस्चार्ज-
प्रेगनेंसी में हार्मोन्स के स्राव में बदलाव के कारण सेंसटिव एरिया में बैक्टेरिया की मात्रा बढ़ सकती है। बैक्टेरिया का यह अतिरिक्त जमाव अच्छे बैक्टेरिया के संतुलन को बिगाड़ सकता है। जिसकी वजह से बैक्टीरियल वेजिनोसिस नामक इंफेक्शन हो सकती है। इसलिए अगर आपको डिस्चार्ज के रंग में कोई अंतर दिखायी पड़े तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।

सफेद-पीला डिस्चार्ज-
इस तरह का डिस्चार्ज वैजाइना में यीस्ट इंफेक्शन का संकेत देता है। बैक्टेरिया की तरह कैंडिडा नामक एक यीस्ट भी वैजाइना में मौजूद होता है। हालांकि शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के बढ़े हुए निर्माण की वजह से वैजाइनल एरिया में यीस्ट के पनपने और बढ़ने के अनुरुप माहौल बनाता है और डिस्चार्ज का रंग पीला हो जाता है। अगर डिस्चार्ज के साथ तेज़ खुजली, जलन या दर्द हो तो बिना देर किए डॉक्टर से बात करें।

स्पॉटिंग
यह भी एक महत्वपूर्ण संकेत है और आपको इसे देखकर हैरानी भी होगी। अगर आप प्रेगनेंट हैं तो स्पॉटिंग से 10-15 दिन बाद आपको इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग हो सकती है। इसलिए आप प्रेगनेंट हैं या नहीं यह कन्फर्म करने के लिए आवश्यक जांच ज़रुर कराएं।



Click it and Unblock the Notifications
