Latest Updates
-
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो
करीना कपूर और रुजुता दिवेकर ने गर्भावस्था संबन्धी टिप्पणियाँ साझा की
मार्गदर्शन की कमी के कारण, कुछ गर्भवती माताएँ हर दिन भार नापने की मशीन पर खड़ी होती हैं और हर बढ़े किलो वजन पर खाना कम करके या अधिक श्रम करके या निराश होकर प्रतिक्रिया देती हैं।
वैसे, इस झमेले में वे यह भूल जाती हैं कि स्वस्थ रूप से वजन बढ़ना गर्भावस्था की एक प्राकृतिक प्रक्रिया ही नहीं बल्कि आवश्यक भी है।

रुजुता दिवेकर की नई किताब 'गर्भावस्था नोट्स' ऐसी ही महिलाओं के लिए है। इसमें त्रैमासिक आधार पर आहार का उल्लेख है और होने वाली माँओं के लिए सही भोजनों और अपने स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रोत्साहित करती है।

किताब के आधिकारिक लांच से पहले हाल ही में एक फेसबुक चैट में, रुजुता करीना कपूर खान के साथ लाइव आईं और उन्होंने गर्भावस्था में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसके बारे में विस्तार से चर्चा की। इस बातचीत से कुछ अंश इस प्रकार हैं।

नारियल और तिल
कई गर्भवती महिलाओं को बाल झड़ने की शिकायत होती है जो प्रसव के बाद तक जारी रहती है। नारियल को अपने आहार में सभी रूप में शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण है। सूखे नारियल को लड्डू या हलवे के रूप में लेने से बालों को फिर उगने में मदद मिलती है। यह बालों को सफेद होने से भी बचाता है। तिल का लड्डू या मिठाई और अपने तड़के या सब्जी में तिल को शामिल करना भी उतना ही उपयोगी है। चकली एक ऐसा नाश्ता है जो स्वस्थ भी है - यह दुग्धरहित और लसरहित होता है।"

मौसमी सब्जियां
गर्भावस्था के दौरान हर दो घंटे पर कुछ खाना महत्वपूर्ण है। तो गर्भावस्था के दौरान आपको ढेर सारी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है, खासकर से लौकी, तरोई, करेला।

जादुई सामग्री, जायफल
सोने से पहले थोड़े से जायफल के साथ एक कप दूध पीना बहुत उपयोगी होता है। यह आपके मन को शांत करने में मददगार होता है और नींद आने में भी सहायता करता है।

खिचड़ी और दही चावल
चीजें बिलकुल साधारण बनाएं और अपने खाने में सरल भोजनों को शामिल करें। हल्दी के साथ खिचड़ी, दही चावल कुछ ऐसे ही साधारण रात्रिभोज हैं। इसी तरह से, नारियल चटनी और थोड़े से घी के साथ इडली का नाश्ता अच्छा होता है।

दो लोगों के लिए मत खाएं
"आप अब भी एक ही इंसान हैं, चाहे आप जुड़वा बच्चों की माँ ही क्यों न हों, अधिक मत खाएँ। ऐसा कहने के बावज़ूद, अपने शरीर की बात को सुनना आवश्यक है। कभी-कभी आपको अधिक भूख महसूस हो सकती है, तो आप खा सकती हैं।"

खाली पेट चाय / कॉफी न पिएं
सुबह की बीमारी से बचने के लिए खाली पेट कॉफी या चाय पीने से बचें। पानी के अलावा खुद को नमीयुक्त रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप काला नमक के साथ नींबू पानी या मठ्ठा पिएं।



Click it and Unblock the Notifications











