Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नवरात्रियों में व्रत रखते हुए इन बातों का ध्यान रखें प्रेगनेंट महिलाएं
नवरात्रियों में अक्सर महिलाएं 9 दिनों तक उपवास रखा करती है, कई बार प्रेगनेंट महिलाएं भी व्रत रखती है। वैसे गर्भवती महिलाओं को पहले तीन महीने और आखिर के तीन महीने व्रत आदि से अपने आप को अलग रखना चाहिए फिर भी अगर वो रहना ही चाहती हैं तो इसके लिए वो अपने डॉक्टर से सलाह ले सकती है।
व्रत रहने के लिए यह कोई जरुरी नहीं है कि आप बिना कुछ खाए पिए ही व्रत रखें बल्कि समय समय पर आप हेल्दी चीजें खा भी सकती हैं।
इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए यह जरुरी है कि वो अपने आप को बहुत ज्यादा देर तक भूखा न रखें क्योंकि जो बच्चा उनके पेट में है उसकी खुराक उन गर्भवती महिलाओं के ही खुराक पर निर्भर है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को व्रत ना रहने की सलाह दी जाती है।

ज्यादा पानी पीएं
निर्जल व्रत रखने से आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है जो आपके लिए और आपके होने वाले बच्चे दोनों को लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि बच्चा पूरी तरह से आप पर ही निर्भर रहता है।

डॉक्टर से जरुर बात करें
व्रत रहने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिये। ज्यादा अच्छा तो यही है कि पहले तीन महीने और आखिरी तीन महीने आप व्रत न रखें। आप दूसरे ट्राईमेस्टर में व्रत आदि रख सकते है मगर वो भी डॉक्टर से परमिशन लेने के बा

डॉक्टर से जरुर बात करें
व्रत रहने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिये। ज्यादा अच्छा तो यही है कि पहले तीन महीने और आखिरी तीन महीने आप व्रत न रखें। आप दूसरे ट्राईमेस्टर में व्रत आदि रख सकते है मगर वो भी डॉक्टर से परमिशन लेने के बा

भूखा न रहें
आप समय समय पर लगातार हेल्दी चीजें जैसे फल और दूसरे न्यूट्रीशनल चीजें आदि ले सकते हैं जिससे आपको भूख ना लगे। बहुत देर तक भूखा रहने से आपको सिर दर्द, कमजोरी, एनीमिया और एसिडिटी हो सकती है जो आपके बच्चे के लिए ठीक नहीं है।

हेल्दी डाइट लें
बहुत से लोग व्रत के समय तली हुई ऑयली चीजें खाते हैं लेकिन अगर आप गर्भवती हैं तो आप अपने आप को इन चीजों से दूर रखिये। आप दूध, ताज़े फल, ड्राई फ्रूट्स आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं इससे आपको और आपके बच्चे को किसी तरह कि समस्या नहीं होगी।

सेंधा नमक जरुर खाएं
ज्यादातर लोग व्रत रहते समय नमक का सेवन नहीं करते हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए नमक का इस्तेमाल ना करने से उन्हें कमजोरी हो सकती है। इसलिए वो सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं उससे उनके बच्चे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

आराम दे खुद को
अपने आपको और अपने बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए व्रत के समय आप ज्यादा से ज्यादा आराम कीजिये अच्छी नींद लीजिये जिससे कि आप स्वस्थ रह सकें।
त्योहारों में अपने आप को सम्मिलित करना बहुत ही महत्वपूर्ण है आप उससे अलग नहीं हो सकते हैं, चूंकि आप गर्भवती हैं इसलिए आपको थोडा ध्यान देना चाहिए। अगर आप स्वस्थ हैं और आपका शरीर इन परिस्थितियों को आसानी से झेल सकता है तो आप व्रत रह सकते हैं लेकिन ज्यादा अच्छा होगा कि आप अपने डॉक्टर से सलाह जरुर ले लें।

भूखे रहने से हो सकती है समस्या
- कमजोरी
- बेचैनी
- सिरदर्द
- बेहोशी
- चक्कर आना
- एसिडिटी
- घबराहट



Click it and Unblock the Notifications
