Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आखिर प्रेग्नेंसी के दौरान क्यों नहीं खाना चाहिए चाइनीज़ फूड
अकसर भारतीय दुनियाभर के नए-नए व्यंजनों को ट्राई करना पसंद करते हैं लेकिन चाइनीज़ खाने को लेकर उनकी पसंद कभी नहीं बदली है। वो कल भी चाइनीज़ खाने के दीवाने थे और आज भी हैं।
गर्भावस्था के दौरान भी महिलाओं को चाइनीज़ फूड खाने की इच्छा होती है लेकिन ये फूड आपके और आपके बच्चे के लिए सही है या नहीं, ये जानना भी बहुत जरूरी है।
गर्भावस्था में सेहत के लिए बेहतर है चाइनीज़ फूड
चाइनीज़ फूड में अत्यधिक उच्च मात्रा में नमक होता है जिससे शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ जाता है। इससे पानी की कमी और एडेमा की परेशानी हो सकती है जो आगे चलकर और भी भयंकर रूप ले सकती है। अगर आप ऐसे में गर्भवती हैं तो आपको प्रीक्लैंप्सिया का खतरा भी बना रहता है।

चीन की बढ़ती जनसंख्या को देखकर लगता है कि उनके खानपान का फर्टिलिटी और बच्चों पर कोई खास बुरा असर नहीं पड़ता है। ऐसा कहा जा सकता है कि चाइनीज़ खाना परोसने वाले रेस्टोरेंट्स में असली चाइनीज़ खाना यानि ट्रेडिशनल चाइनीज़ फूड नहीं परोसा जाता है।
कई तरह की सॉस और विनेगर को बनाने के लिए बेइंतहा मात्रा में चीनी और नमक का प्रयोग किया जाता है जोकि सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। डाइटीशियन ये चेतावनी देते हैं कि गर्भावस्था में सोडियम और ट्रांस फैस का उच्च मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

सीफूड भी एक तरह से चाइनीज़ फूड का ही हिस्सा है। शार्क फिन सूप जैसी सीफूड की डिशेज़ में पारे का स्तर बहुत ज्यादा होता है तो सेहत पर बहुत बुरा असर दिखा सकता है। मसालेदार खाना और सॉस गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स और गर्भावस्था में डायरिया जैसी समस्या दे सकता है।
वहीं चाइनीज़ खाने में अनीनेामोटो जरूर डलता है और यही इस खाने को ज़हर भी बनाता है। कहते हैं कि अजीनोमोटो के बिना चाइनीज़ खाना पूरा नहीं हो सकता लेकिन अजीनोमोटो जितना जरूरी है उतना ही खतरनाक भी है।
कुछ अध्ययनों में भी ये बात साबित हो चुकी है कि गर्भावस्था के दौरान एमएसजी के सेवन से आगे चलकर बच्चा ऑटिज्म या मंदबुद्धि जैसे दिमागी विकारों का शिकार हो सकता है।
चाइनीज़ फूड में अजीनोमोटो
चाइनीज़ फूड में अजीनोमोटो का इस्तेमाल करना इसे और भी ज्यादा नुकसानदायक बनाता है। इसमें एक्सिटोटॉक्सिन होता है जो बच्चे के दिमागी विकास और नर्वस सिस्टम पर बहुत बुरा असर डालता है।
अजीनोमोटो ने चाइनीज़ खाने का नाम खराब कर दिया है क्योंकि ये एक ऐसा अकेला इंग्रेडिएंट है जो भारत के साथ-साथ पूरे उपहाद्वीप में प्रयोग में लाया जाता है। दरअसल, अजीनोमोटो जापान का एक ब्रांड है तो एमएसजी और मोनोसोडियम ग्लूटामेट युक्त फूड फ्लेवरिंग उत्पाद बनाता है।
भारत में एमएसजी को ही अजीनोमोटो कहा जाता है। खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए आमतौर पर अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है।
कुछ रिपोर्ट्स का ये भी मानना है कि खाने में बहुत ज्यादा प्रयोग होने वाने आर्टिफिशियल स्वीटनर्स और एमएसजी बच्चे के मानसिक विकार पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये बात भी सामने आई है कि गर्भावस्था के दौरान एमएसजी का सेवन करने से बच्चा ऑटिज्म या मंदबुद्धि जैसे दिमागी विकारों का शिकार हो सकता है।
चाइनीज़ फूड खाने का मन करे तो क्या करें
भारत के कई चाइनीज़ रेस्टोरेंट्स में आर्टिफिशियल फ्लेवर वाली चीज़ें जैसे अजीनोमोटो और एमएसजी का प्रयोग किया जाता है इसलिए इनके नुकसान से बचने के लिए आपको चाइनीज़ फूड से दूर रहना चाहिए।
ये सब जानने के बाद गर्भावस्था में चाइनीज़ फूड खाने से आपको डर लगने लगा होगा लेकिन हम समझ सकते हैं कि गर्भावस्था के मुश्किल समय में कुछ भी खाने से खुद को रोक पाना कितना मुश्किल होता है।
अगर इसके नुकसानों के बारे में जानने के बावजूद भी आप चाइनीज़ फूड खाना ही चाहती हैं तो बेहतर होगा कि आप घर पर बना हुआ चाइनीज़ फूड खाएं। घर पर बना हुआ चाइनीज़ फूड थोड़ा-बहुत सुरक्षित माना जाता है लेकिन ध्यान रहे इसमें सिर्फ प्राकृतिक उत्पाद ही डालें वरना ये आपके और आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है।
घर पर चाइनीज़ फूड बना रहीं हैं तो आप इसे और भी ज्यादा मॉडर्न और हैल्दी बना सकती हैं जैसे कि इसमें ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का इस्तेमाल करें और फ्राइड राइस और चिकन लॉलीपॉप्स की जगह स्टीम्ड डंपलिंग्स और राइस और वैंटोंस बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
