Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अगर प्रेगनेंसी में लगे मार्निंग सिकनेस, तो आजमाएं ये नुस्खे
अगर आपको सुबह के समय उल्टी आती है और आप इस लक्षण का सामना नहीं कर पा रहे हैं, तो यहाँ कुछ उपाय दिए जा रहे हैं जो आप अपने शिशु रोग विशेषग्य से बात करने के बाद अपना सकते हैं...
गर्भधारण के पहले चरण में, सुबह में बहुत परेशानी होती है क्यूंकि सुबह से दोपहर तक उल्टी आती है और मन मिचलाता है पर कुछ औरतों में यह लक्षण काफी दिनों तक रहता है।
अगर साधारण शब्दों में बात करें तो सुबह में तबियत खराब उल्टी या मन मिचलाने से ही होता है जो पहली तिमाही तक ज्यादा रहता है। कुछ लोगों में यह लक्षण गर्भावस्था के 4 महीने बाद देखने को मिलता है।
इस अवस्था से गुजरने के लिए अपनी डॉक्टर से मिलें और सलाह लें। और यहाँ पर आपकी मदद करने के लिए कुछ और उपाय बताये गए हैं।

उपाय 1
अदरक का इस्तमाल करें। अदरक प्राकृतिक तरीके से उल्टी का उपचार करता है। अदरक वाली चाय पीयें और घीसे अदरक को दिन में तीन या चार बार चबाएं।

उपाय 2
नीम्बू को हर घंटे कुछ समय के लिए सूंघे अगर आपको उल्टी जैसा लग रहा हो। इससे आपको सामान्य महसूस होगा।

उपाय 3
सब्जियों में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट दोनों होते हैं। अपने डॉक्टर से पूछ कर ऐसी सब्जियों की लिस्ट बना लें जो आप खा सकते हों और इन्हें अपने खाने में शामिल करें।

उपाय 4
तरबूज, नीम्बू, संतरा, सेब, कीवी और बेर रोज़ खाएं ताकि आपके शरीर में विटामिन, फाइबर जाए और पानी बढ़े।

उपाय 5
रोज़ सूप पीयें। अगर आप साग सब्जी खाते हैं तो आप शाकाहारी जूस पी सकते हैं और अगर आप मांसाहारी हैं तो आप हड्डी का सूप पी सकते हैं।

उपाय 6
आर्गेनिक डेरी का सेवन करें जिससे आपको मग्नीसियम, पोटासियम और प्रोटीन मिलेगा।

उपाय 7
खाने में नारियल तेल, ऑलिव आयल, अवोकेडो, बीज और बादाम को शामिल करें।

उपाय 8
कभी किसी समय का खाना न छोड़ें। अगर एक बार में ज़्यादा नहीं तो दो तीन बार में थोड़ा थोड़ा खाएं। कभी अपने आप को भूखा न रखें। भरपूर मात्रा में पानी पीयें और कभी कभी चाय पीयें।



Click it and Unblock the Notifications











