Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
प्रेगनेंसी में डिप्रेशन से लेकर गर्भपात की संभावना को कम करता है फोलिक एसिड
गर्भवस्था के दौरान एक महिला को अपना ख़ास ध्यान रखना चाहिए ताकि होने वाले बच्चे पर किसी तरह का बुरा प्रभाव न पड़े और वह एकदम स्वस्थ और तंदुरुस्त रहे। प्रेगनेंसी में आयरन, विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन के साथ एक और तत्व भी बहुत ज़रूरी होता है और वह है फोलिक एसिड। जी हां, प्रेगनेंसी में फोलिक एसिड का सेवन गर्भवती महिला के लिए बहुत ही ज़रूरी होता है क्योंकि इसके कई फायदे होते हैं।
फोलिक एसिड जो B9 और फोलेट के नाम से भी जाना जाता है, शरीर और दिमाग में नई स्वस्थ कोशिकाओं का निर्माण करता है। साथ ही खून में रेड सेल भी बनाता है। इतना ही नहीं फोलिक एसिड स्ट्रोक और दिल के दौरे का खतर भी कम करता है।
इससे पहले कि आप फॉलिक एसिड के फायदे के बारे में अधिक जानकारी हासिल करें आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि आखिर फोलिक एसिड होता क्या है।
क्या है फोलिक एसिड?
फोलिक एसिड एक प्रकार का विटामिन 'बी’ (B9) है। गर्भावस्था में इसके नियमित सेवन से होने वाला बच्चा कुछ जन्मजात विकारों से बचा रहता है जैसे बिफिडा। इस बीमारी की वजह से शिशु के विकलांग पैदा होने का खतरा रहता है इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा ये माँ और बच्चे को खून की कमी से भी बचाता है। प्रेगनेंसी में फोलिक एसिड के सेवन से गर्भपात का खतरा भी कम रहता है।
अगर प्रेगनेंसी प्लानिंग कर रहे हैं
यदि आप जल्दी ही माँ बनने की प्लानिंग कर रही हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि फोलिक एसिड से भरपूर आहार लेना आप पहले से ही शुरू कर दें। इससे आपको जल्द ही गर्भधारण करने में मदद मिलेगी। फोलिक एसिड, प्रजनन प्रणाली में अंडों के प्रोडक्शन को बढ़ा देता है।
इनमें फॉलिक एसिड प्राकृतिक रूप से पाया जाता है
1. खट्टे फल और जूस
2. सूखे सेम, मटर और अंकुरित दाल
3. हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और ब्रोकोली
4. तरबूज़, खरबूज़ और केला
5. टमाटर का जूस
6. मशरूम
7. अंडे
8. साबुत अनाज जैसे दलिया और होल ग्रेन ब्रेड, होल वीट पास्ता
फोलिक एसिड के फायदे

1. प्रेगनेंसी में फोलिक एसिड
गर्भावस्था के पहले और गर्भधारण के बाद स्त्री के लिए फोलिक एसिड बहुत ही मददगार साबित होता है। जन्मजात विकारों को दूर करने के साथ साथ बच्चे के सही विकास के लिए भी यह बेहद आवश्यक है। माँ बनने की योजना बना रही महिलाओं को पहले से ही इसका सेवन शुरू कर देना चाहिए ताकि वे जल्द से जल्द गर्भधारण कर सके। हालांकि फोलिक एसिड सप्लीमेंट्स का सेवन अपने डॉक्टर से उचित सलाह के बाद ही करना चाहिए।

2. प्रेगनेंसी में फोलिक एसिड इन खतरों से शिशु को बचाता है
लो बर्थ वेट
गर्भ में सही विकास न होना
फटे होंठ और तालू
प्रीमैच्योर बर्थ
गर्भपात

3. डिप्रेशन
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं। नौ महीने का सफर वाकई में उनके लिए चुनौतियों से भरा रहता है। ऐसे में कुछ महिलाएं इन परेशानियों को झेल नहीं पाती और तनाव में रहने लगती हैं।
लेकिन फोलिक एसिड के सेवन से प्रेगनेंसी में होने वाले डिप्रेशन का इलाज संभव है क्योंकि यह मूड रेगुलेशन को बढ़ाता है। ब्रेन के सही तरीके से काम करने के लिए फोलेट का स्तर पर्याप्त होना बेहद ज़रूरी है।

4. पाचन
फोलिक एसिड पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। यह विटामिन B12 और विटामिन C के साथ मिलकर काम करता है और शरीर को प्रोटीन के उपयोग में और पचाने में मदद करता है।

5. फोलिक एसिड बालों के लिए
फोलिक एसिड बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। यह उन कोशिकाओं को नवीनीकृत करता है जो बालों के विकास में सहायता करते हैं। फोलिक एसिड की कमी के कारण बाल समय से पहले झड़ कर सफ़ेद होने लगते हैं।

6. ह्रदय रोग
फोलिक एसिड विटामिन B12 के साथ ह्रदय के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है यह स्ट्रोक और दिल के दौरे के खतरे को भी कम करता है।

7. मधुमेह
फोलिक एसिड खून में फैट कंटेंट की मात्रा को कम करता है जिससे वज़न पर नियंत्रण रहता और और टाइप 2 डायबिटीज़ का खतरा नहीं रहता।

8. कैंसर
फोलिक एसिड कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है। फोलिक एसिड सप्लीमेंट्स के सेवन से आपको कोलन कैंसर का खतरा नहीं रहेगा। इतना ही नहीं यह आपको सर्वाइकल कैंसर और पैंक्रिअटिक कैंसर से भी सुरक्षित रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
