Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
गर्भवती हैं तो होली के मौके पर ज़रूर ध्यान रखें ये टिप्स

एक औरत के जीवन में माँ बनने का समय सबसे सुखद अनुभव है.ये वो समय होता है जब वो एक नये जीवन को जन्म देने वाली होती है। ये वो समय है जब उसे अपना हर तरह से ख्याल रखना होता है।
इस समय में उसे अपने खाने का और शरीर का ख्याल पूरा रखना होता है। ऐसे में एक भावी माँ को कई त्योहारों से दूर रहना पड़ता है। जब अपने चारों तरफ त्यौहार का माहौल हो प्रेग्नेंट महिला को इन सबसे दूर रहना पड़े तो उसके ऊपर गलत मानसिक प्रभाव पड़ सकता है जो की होने वाले बच्चे पर असर डालता है।

अब सवाल ये उठता है की वो कितने हद तक इन त्योहारों में भाग ले सकती है जिसमे की होली का त्यौहार भी पास है। ऐसे में एक प्रेग्नेंट स्त्री के लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि वो इन त्योहारों को कैसे
मनाए। ऐसा कोई विशेष कारण नही की एक प्रेग्नेंट स्त्री इन त्योहारों से दूर रहे बल्कि कुछ सावधानियां और एहतियात बरतने की जरुरत है इन उत्सवों को मनाने में,आज हम उन्ही की यहाँ चर्चा करने वाले है।

1. नाचने से करे परहेज
अगर ये आपके गर्भावस्था का पहला तिमाही है जिसमें दोस्तों और परिवार वालों को पता नहीं चलेगा की आप प्रेग्नेंट है। ऐसे में वो उत्सव या पार्टी में आपको नाचने के लिए फ़ोर्स कर सकते है पर आप मना करे। अगर आपको लगता है की आपके करीबी और दोस्त बुरा मान सकते है तो आप ऐसे शुभ अवसर पर अपने प्रेगनेंसी की खबर उन सबको दे सकते हैं।

2. अच्छा खाना खाएं
बिलकुल भी शरीर में पानी की कमी ना होने दे ज्यादा से ज्यादा पेय पिए। अगर आपको गैस की समस्या हो रही है तो तले और फैटी खाने से बचे। मिठाई का सेवन कम मात्रा में करे. ऐसा खाना खाने से बचे जिसकी वजह से एसिडिटी,छाती में जलन या कोई और समस्या हो।

3. भीड़ से बचे
उत्सव के माहौल में काफी रिश्तेदार आते है दोस्त आते है ऐसे में भीड़ का माहौल बन सकता है। भीड़ में शोरगुल और बहस होती है जो आपके और आपके बच्चे के लिए अच्छा नहीं है इसलिए भीड़ वाले माहौल से दूर रहे। त्यौहार केवल अपने कुछ परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ ही मनाएं।

4. पानी वाले रंगों में ना खेले
पानी के रंग जहाँ बिखरे होंगे वहां फिसलने का खतरा होता है। पानी में होली खेलने में आपके फिसलने और चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है जिससे की भ्रूण की स्थिति बदलना एवं माँ और बच्चे को खतरा हो सकता है। ऐसे में पानी वाली होली खेलने की बजाय सूखे रंगों से होली खेलने में समझदारी है।

5. तेल और मॉइस्चराइजर का उपयोग करे
अपने शरीर के खुले भाग को अच्छे तेल या अच्छे मॉइस्चराइजर लगाकर कवर करलें.इससे होली के रंग को शरीर सोखेगा नहीं और इन्हें छुड़ाने में दिक्कत भी नहीं आएगी।

6. आरामदायक कपड़े पहने
उत्सव के माहौल आप निश्चय ही सुन्दर दिखना चाहेंगी पर आपके कपड़ों की पसंद में सुंदरता की बजे आरादेयता ज्यादा महत्वपूर्ण होनी चाहिए.क्योंकि प्रेगनेंसी के वक़्त टाइट और फिटिंग कपड़े अच्छी बात नहीं है। जितना हो सके ढीले और आरामदेय कपड़े पहने। हाई हील वाले फुटवियर से भी बचे और नार्मल फुटवियर का इस्तेमाल करे।

7. आग से दूर रहे
होली उत्सव में होलिका दहन किया जाता है। जब होलिका दहन हो तो आप उससे उचित दूरी बनाकर रखे। होली किसी खुले स्थान में जलाई जानी चाहिए जिससे ज्यादा धुआं ना हो वरना आपको घुटन हो सकती है और चक्कर आ सकते है। एक और विशेष बात का ध्यान रखे की होलिका दहन के समय सिंथेटिक कपड़े ना पहने इनमें आग पकड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

8. भांग और अन्य नशे से दूर रहे
होली के समय अक्सर भांग और अन्य नशों का सेवन एक आम बात हो जाती है। अगर आप प्रेग्नेंट है तो इन सब नशों से दूर रहना चाहिए ये आपको चक्कर आने और बेहोशी का कारण बन सकता है। इन नशों का सेवन करना आपके होने वाले बच्चे के नर्वस सिस्टम पर भी असर कर सकता है।

9. छोटे कपडे ना पहने
फुल बाजू के चुरिदार या सलवार कमीज पहने ये आपके शरीर के पूरे भाग को ढककर आपको कलर और नुकसानदायक केमिकल से बचाएगा।

10. खुश रहे
ये माना गया है की बच्चे की अच्छी हेल्थ माँ की अच्छी मेंटल स्टेज पर भी निर्भर करती है.जब सब लोग होली के उत्सव को मनाएं प्रेग्नेंट स्त्री उसे पूरा एन्जॉय करे और उन पलों को सहेज कर रखे।



Click it and Unblock the Notifications
