Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या प्रेगनेंसी में बनवाया जा सकता है टैटू?
प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में बहुत बदलाव आते हैं। टैटू बनवाना वैसे ही बहुत रिस्की होता है और जब आप प्रेगनेंट हों तो खासतौर पर इससे दूरी बना लेना जरूरी हो जाता है। जानते हैं कि प्रेगनेंसी में टैटू क्यों नहीं बनवाना चाहिए।
क्या गर्भवती महिलाओं के लिए असुरक्षित है टैटू

भले ही आप बहुत समय से टैटू बनवाने की सोच रही हों लेकिन प्रेगनेंसी में ऐसा करना बिलकुल ठीक नहीं है। आप प्रेगनेंसी के बाद टैटू बनवा सकती हैं लेकिन इस दौरान टैटू की इंक से शिशु को नुकसान पहुंच सकता है।
टैटू बनवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। वैसे तो इसके लिए कोई बहुत सख्त नियम नहीं हैं लेकिन फिर भी कुछ बातों का ध्यान रखकर आप टैटू से होने वाली किसी बड़ी मुसीबत से बच सकते हैं और प्रेगनेंसी के दौरान तो ये सब चीजें ध्यान में रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है।
शिशु की सेहत का रखें ख्याल

अगर आप प्रेगनेंसी में टैटू बनवा रही हैं तो सफाई का ध्यान जरूर रखें। अगर टैटू बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही सुई और इंक साफ नहीं हुई तो इससे बड़ी आसानी से कीटाणु और केमिकल्स आप तक पहुंच सकते हैं और फिर आपसे शिशु की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कुछ टैटू इंक में लेड, पारा और आर्सेनिक जैसे भारी धातु भी होते हैं जो विकसित हो रहे भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन सबकी वजह से भ्रूण के सामान्य विकास तक में बाधा आ सकती है। वैसे तो इसका खतरा कम होता है लेकिन फिर भी आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में तो बिल्कुल भी टैटू नहीं बनवाना चाहिए। पहले तीन या चार महीने शिशु के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। टैटू डाई में मौजूद केमिकल्स प्रेगनेंसी के पहले 12 हफ्तों में शिशु के विकास को प्रभावित कर सकते हैं। शोधकर्ता भी इस मामले पर अभी अध्ययन कर रहे हैं।
किसी लाइसेंसधारी प्रोफेशनल से टैटू बनवाना सुरक्षित है लेकिन तब भी थोड़ा-बहुत खतरा तो बना रहता है। इसलिए आपको डिलीवरी तक टैटू बनवाने के ख्याल को छोड़ देना चाहिए। इससे आप शिशु को कई तरह के खतरों से दूर रख सकती हैं।
वैसे तो टैटू बनवाने से शिशु को नुकसान पहुंचने का खतरा कम ही होता है लेकिन फिर भी इस समय लापरवाही बरतना सही नहीं है। अगर तब भी आप टैटू बनवानी चाहती हैं तो टैटू पार्लर के हाइजीन स्टैंडर्ड और साफ-सफाई को नजरअंदाज ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
