Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
प्रेग्नेंसी के दौरान इन ब्यूटी प्रोडक्ट का ना करें इस्तेमाल, बच्चे को हो सकता है नुकसान
प्रेग्नेंसी का समय किसी भी महिला के लिए बहुत ही खास होता है। गर्भवती होने का अहसास ही महिला के जीवन का सबसे बड़ा खुशी का पल होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के जीवन में कई तरह के बदलाव देखें जाते हैं। 9 महीने तक महिला को अपने स्वास्थय के साथ साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत का भी ध्यान रखना होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोन बदलाव होते है जिसका असर स्किन पर होता है। चेहरे पर दाग धब्बे, पिंपल- एक्ने जैसे स्किन संबंधी परेशानी हो जाती है। महिलाएं चेहरे के दाग धब्बे- पिंपल से निजात पाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसका असर बच्चे की स्किन पर पड़ता है। चलिए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए।

ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल क्यों ना करें
गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद भी स्किन पर केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कुछ केमिकल हमारे ब्लड़ में मिक्स हो जाता है कि जो गर्भ में पल रहे बच्चें को नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चे को इससे स्किन एलर्जी, स्किन से संबंधी परेशानी हो सकती है।

केमिकल प्रोडक्ट से रहें दूर
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि केमिकल वाले प्रोडक्ट पीएच लेवल को प्रभावित करता है जिससे स्किन संबंधी परेशानी जैसे खुजली, एक्नें, दाग धब्बे हो सकते है।

परफ्यूम और डियोडरेंट का ना करें इस्तेमाल
प्रेग्नेंसी के दौरान डियोडरेंट और परफ्यूम का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इनमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो कि बच्चे की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। डियोडरेंट से स्किन एलर्जी और खाज खुजली का खतरा बना रहता है।

अमोनिया हेयर डाई
महिलाएं सफेद बालों को छिपाने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हेयर कलर से बचना चाहिए। कलर में मौजूद अमोनिया स्किन के लिए हानिकारक है।

प्रेग्नेंसी में नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल
एलोवेरा जेल- प्रेग्नेंसी के दौरान त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। नेचुरल चीजों में आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर पिंपल, एक्ने से निजात पाया जा सकता है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर चेहरे को सॉफ्ट और पिंपल फ्री बनाया जा सकता हैं।
दही और बेसन- त्वचा की देखभाल के लिए आप दही और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन का फेस पैक लगाने से चेहरे के दाग धब्बों को कम किया जा सकता हैं। दही और बेसन का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच बेसन और एक चम्मच दही लें। दोंने को अच्छे से मिक्स करें इसके बाद इसमें चुटकी भर हल्दी मिला दें। इस फेस पैको चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे के दाग धब्बे दूर हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
