Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में गन्ने का जूस पीने से पहले जरूर जान लें ये नुकसान

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के अंदर कई तरह के बदलाव आते हैं। प्रेग्नेंसी के समय हर्मोन्स चेंज होने के कारण महिलाओं में अलग-अलग तरह की फूड क्रेविंग्स भी होती है। कई महिलाओं को मीठा खाने का मन होता है, तो कुछ महिलाओं को बहुत तीखा खाने का मन करता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ भी खाने से पहले महिलाओं को अपने हेल्थ का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के दौरान आपकी डाइट गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास पर असर डालती है। अक्सर गर्भवती महिलाएं गन्ने के जूस को पीने को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक प्रेग्नेंसी में गन्ने का गूस आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। मीठे को लेकर आपकी क्रेविंग को खत्म करने के साथ आपके हेल्थ का भी ध्यान रखता है। गन्ने में विटामिंस, सॉल्युबल फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फाइटोन्यूट्रिएंट्स के गुणों से भरपूर होता है। प्रेग्नेंसी में गन्ने का जूस पीने के क्या फायदे हैं, आइए जानते हैं...
प्रेग्नेंसी में गन्ने के जूस के फायदे
1. एनर्जी बूस्टर
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में एनर्जी काफी कम हो जाती है। ऐसे में गन्ने का जूस आपके लिए बेस्ट एनर्जी बूस्टर का काम करता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को हाइड्रेट करने में भी गन्ने का जूस काफी फायदेमंद है। अगर आपको लो फिल हो रह हो, तो आप बस एक गिलास ताजे गन्ने का जूस पीकर खुद को बूस्ट कर सकती हैं।
2. इम्यून सिस्टम को बनाए स्ट्रॉन्ग
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर गन्ने का जूस प्रेग्नेंसी में सर्दी, इन्फेक्शन और फ्लू जैसी समस्याओं से आपको बचाकर रखता है। गन्ने का जूस प्रेग्नेंट महिलाओं के लिवर को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है।
3. कब्ज की समस्या
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में कब्ज की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस दौरान अधिकतर महिलाएं कॉन्स्टिपेशन और इनडाइजेशन की समस्या से परेशान रहती है। गन्ने का जूस पीने से महिलाओं को कब्ज से राहत मिलती है। प्रेग्नेंसी के समय पेट में होने वाले इंफेक्शन को भी दूर करने में गन्ने का रास काफी कारगर साबित हुआ है। गन्ने का जूस आपके पेट की समस्याओं को दूर कर उसे सही रखने में मदद करता है।
प्रेग्नेंसी में गन्ने के जूस का नुकसान
1. डायबिटीज पेशेंट के लिए हानिकारक
डायबिटीज पेशेंट के लिए गन्ने का रस काफी हानिकारक होता है। ऐसे में जो महिलाएं डायबिटीज की समस्या से जूझ रही हो, उन्हें गन्ने का रस पीने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लेनी चाहिए। लेकिन अगर हो सकें, तो गन्ने के रस का सेवन करने से बचना चाहिए।
2. ओवर लिमिट से बचें
प्रेग्नेंसी में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो ये आपके हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में आप गन्ने के रस का सेवन एक लिमिट में करने की कोशिश करें।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
