Latest Updates
-
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti: छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें गुरुवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा -
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश
दूसरी बार बच्चा करने में आ रही हैं परेशानी, कहीं आप भी तो इस बांझपन से नहीं जूझ रही हैं
कई पैरेंट्स की एक आइडल फैमिली को लेकर हम दो और हमारे दो की परिकल्पना होती है। इसलिए कई कपल्स सोच समझकर अपनी फैमिली प्लान करते हैं। कई बार महिलाओं को परिवार शुरु करने में पहली बार कंसीव करने में दिक्कत नहीं आती लेकिन कई बार दूसरी बार कंसीव करने में कई समस्या आती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। दूसरी बार प्रेगनेंट होने में आने वाली दिक्कत को वैसे 'सेंकेडरी इनफर्टिलिटी' कहा जाता है। आइए जानते है कि सेंकेडरी इनफर्टिलिटी क्या होती है और इसके क्या कारण हैं?

सेंकेडरी इनफर्टिलिटी
सेंकेडरी इनफर्टिलिटी में महिलाओं को कंसीव यानी गर्भधारण करने में बहुत मुश्किल होती है। और अगर महिलाएं प्रेगनेंट हो जाए तो उन्हें डिलीवरी या स्टिल बर्थ की समस्या हो जाती हैं। अगर आपकी उम्र 35 साल से ऊपर है, आप एक बार मां बन चुकी हैं, और आप छह महीने से लेकर एक साल तक लगातार कोशिश करने के बाद भी प्रेगनेंट नहीं हो रहीं तो मतलब आपको ‘सेकेंडरी इनफर्टिलिटी' है।

इसके पीछे कुछ वजहें हैं-
उम्र
उम्र के साथ फर्टिलिटी यानी बच्चा पैदा कर पाने की क्षमता कम हो जाती है। 40 साल तक होते-होते 35 फ़ीसदी चांसेस घाट जाते हैं।
हॉर्मोन्स
हॉर्मोन्स की अनियमिताओं की वजह से भी दोबारा प्रेग्नेंसी में दिक्कत होती है। इनकी वजह से थाईरॉयड या पीसीओडी भी हो सकता है।

एंडोमेट्रियोसिस
एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी समस्या है जिसमें गर्भाशय के अंदर पाया जाने वाला टिश्यू बढ़कर गर्भाशय के बाहर फैलने लगता है। इसकी वजह से पीरियड्स के दौरान काफी दर्द भी रहता है।

गर्भाशय में स्कारिंग
कभी-कभी सर्जरी की वजह से गर्भाशय को भी नुकसान पहुंच जाता है. इसकी वजह से भले ही अंडा स्पर्म से मिल भी जाए, तो भी वो गर्भाशय की अंदरूनी परत पर जाकर नहीं चिपकता है।

एबॉर्शन
एक बार एबॉर्शन हो जाए तो उसके बाद भी प्रेगनेंट होने में दिक्कत होती है।

जाने इसका इलाज
अगर आप और आपके पार्टनर दोनों दूसरा बच्चा प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले एक फर्टिलिटी मैप प्लान करें। अगर छह महीनें की प्लानिंग के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर्स से मिलें। डॉक्टर ऐसे कैसेज में फैलोपियन ट्यूब चेक करते हैं। इसके बाद फैलोपियन ट्यूब के कंडीशन पर इलाज शुरु किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications