Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सेहत का राज: चना चाट
चने का चाट सेहत से भरपूर्ण होता है। यदि आप इस चना चाट को सुबह नींबू पानी के साथ खाएंगे तो आपको बहुत लाभ होगा। यह माना जाता है कि चना शरीर की शक्ति बढाता है और यदि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो वह भी ठीक हो जाती है। यही नहीं चना खाने से किडनी स्टोन सही होता है और शरीर को खूब सारा पोषण मिलता है।
आप इस चना चाट को और भी ज्यादा टेस्टी बनाने के लिये इसमें चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस मिला कर इसे यम्मी बना सकते हैं। इसमें अपनी इच्छा अनुसार कटी हुई सब्जियां भी मिला सकते हैं। यह केवल 10 मिनट में तैयार हो जाएगा मगर चना रात भर भिगोना ना भूलियेगा। तो आइये देखते हैं चना चाट बनाने की सरल विधि को।

कितने लोगों के लिये- 1-2
तैयारी में समय- 5 मिनट
सामग्री-
लाल चना- 1 कप भिगोया हुआ
प्याज- 1
टमाटर- 1
हरी मिर्च- 1
लाल मिर्च पाउडर- चुटकी भर
काला नमक- चुटकी भर
नींबू रस- 1 चम्मच
चाट मसाला- चुटकी भर
नमक- स्वादनुसार
विधि-
1. सबसे पहले लाल चने को साफ पानी से धो लें।
2. एक कटोरे में प्याज, खीरा, टमाटर और हरी मिर्च काट कर मिला लें। उसके बाद उसमे भिगोया हुआ लाल चना भी मिलाएं।
3. अब कटोरे में लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, नमक, नींबू रस और चाट मसाला मिला लें। लीजिये तैयार हो गया आपका लाल चना चाट।



Click it and Unblock the Notifications
