Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बारिश में मजे लीजिये चीज बॉल के
बारिश के मौसम में गरमागरम पकौड़े मिल जाएं तो क्या बात है। इसी तरह अगर आप को चीज खाना बहुत पसंद है, तो उसी के पकौड़े बना लीजिये। चीज बॉल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं और आसानी से बन भी जाते हैं। बच्चों को चीज बॉल बहुत ही ज्यादा अच्छे लगेंगे, तो आइये जानते हैं कि यह बनता कैसे है।

सामग्री-
घोल के लिए:
1/2 मैदा
1 कप मकई का आटा
2 चम्मच चावल का आटा
चुटकी भर सोडा
स्वाद नमक
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 2
भरावन के लिये-
1 कप फ्रेश चीज
1/4 कप कटी हुई पालक
1/2 उबली हुई स्वीट कार्न
1 कप कटी हुई प्याज
काली मिर्च पाउडर
विधि-
भरावन बनाने के लिये सबसे पहले, चीज, पालक, प्याज, स्वीट कार्न, नमक और काली मिर्च पाउडर को एक साथ अच्छे से मिला दें। एक दूसरे कटोरे में, मैदा, कार्न फ्लोर, चावल का आटा, बेकिंग सोडा, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, पानी और नमक का घोल तैयार करें। उसके बाद भरावन सामग्री से छोटे-छोटे बॉल बना लें और उसे आटे के घोल में लपेट कर डीप फ्राई कर लें। आपका चीज बॉल सर्व करने के लिये बिल्कुल तैयार हो चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
