Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्रिस्पी आलू पकौडा
सुबह नाश्ते के समय अगर आलू के पकौडे़ मिल जाएं तो क्या बात है। पकौडे भला किसे पसंद नहीं हैं और चाय तथा इमली की चटनी के साथ इसे खाने का मजा ही कुछ और होता है। इसको बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता, तो देर किस बात की चलिये बना डालते हैं आलू स्लाइस के गरमा गरम पकौडे।

सामग्री :
तीन आलू - (बडे साइज के)
आधा कप - चावल का आटा व बेसन
आधा कटोरी - लहसुन-मूंगफली की तैयार चटनी
1 चम्मच - लाल मिर्च
चुटकी भर हल्दी
एक चुटकी हींग
तेल (तलने के लिए)
नमक स्वादानुसार
विधि :
सबसे पहले आलू को छिल लें और पतले चिप्स में काट कर अलग रख दें। अब चावल का आटा व बेसन लेकर मसाला सामग्री डालकर घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि घोल गाढा हो।
तत्पश्चात आलू स्लाइस पर दोनों तरफ लहसुनी और मूंगफली की चटनी की तह लगाएं और दूसरे आलू चिप्स से ढंक कर तैयार घोल में डुबोएं।
एक कडाही में तेल गर्म करें और फिर आलुओं को धीमी आंच पर कुरकुरे होने तक तल लें। लहसुनी स्वाद में लाजवाब आलू स्लाइस के चटपटे नमकीन पकौडे हरी और इमली के चटनी के साथ मेहमानों को पेश करें। चाय के साथ चटपटे पकौडे का लुत्फ उठाएं।



Click it and Unblock the Notifications
