Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
क्रिस्पी कार्न फिंगर रेसिपी
गरम गरम कॉफी या चाय के साथ अगर चटपटे और गरमा गरम पकौड़े खाने को मिल जाएं तो क्या बात हागी। प्याज के और पालक के पकौडे़ तो सब खाते हैं लेकिन क्या आपने स्वीट कार्न के पकौडे़ खाएं हैं? स्वीट कार्न का मतलब होता है मकई के दानों के पकौडे़। यह स्वाद में मीठे होते हैं जिससे ये काफी टेस्टी लगते हैं। और अगर आप इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में बात करें तो इसमें बहुत सारा फाइबर होता है, जिसको खाने से पेट हमेशा सही रहता है। क्रिस्पी कार्न फिंगर की रेसिपी काफी आसान है। तो आइये देखते हैं कि यह कार्न फिंगर पकौडे़ बनते कैसे हैं।
कितने लोगो के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
स्वीट कार्न- 1 कप उबली हुई
दूध- 1 कप
आलू- 2 उबले हुए
चीज- 2 चम्मच
मैदा- 2 चम्मच
कार्नफ्लोर- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
पानी- 1/2 कप
ब्रेड क्रम्ब- 1/2 कप
बटर- 1 चम्मच
तेल
विधि-
- पैन में बटर गरम करें, उसमें उबली हुई स्वीट कार्न , नमक और दूध डाल कर 6-7 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक कि दूध पूरी तरह से सूख न जाए।
- आंच बंद कर दें और कार्न के मिश्रण को एक अलग कटोरे में डाल कर ठंडा होने के लिये रखें।
- फिर इसमें उबली आलू, मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, चीज, धनिया पत्ती और जीर पाउडर एक साथ मिक्स करें।
- इसे अच्छी प्रकार से मिक्स करें और मुलायम आटा तैयार करें।
- इस आटे के 10-12 लंबे-लंबे आकार के पकौडे़ बनाएं और 15 मिनट के लिये फ्रिज में रखें।
- एक पैन में तेल गरम करें।
- एक घोल बनाएं जिसमें मैदा, कार्नफ्लोर, नमक और पानी मिलायें।
- एक प्लेट पर ब्रेड क्रंब्स डालें।
- अब फ्रिज से कार्न के रोल निकाले और उसे मैदे के घोल में डुबो कर निकाल कर एक बार ब्रेड क्रम्ब पर लपेटें।
- अब ध्यान से इन्हें एक एक कर के गरम तेल में डाल कर मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर दें।
- एक बार हो जाने पर कार्न के रोल को पेपर टॉवल पर रखें, जिससे उसका तेल निकल जाए।
- अब आप इन्हें टमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
