Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
एग बोंडा: स्वादिष्ट स्नैक
अगर आप बस कॉलेज या ऑफिस से आई ही हैं और आपका मन कुछ तला-भुना खाने का कर रहा है, तो हम आपको एक आइडिया देते हैं। अगर आपकी फ्रिज में अंडे रखे हुए हैं तो आप उनसे एग बोंडा बना सकती हैं। यह बनाने में बहुत ही आसान है और केवल 10 ही मिनट में बन भी जाता है। एग बोंडा के साथ गरमा गरम चाय पीने से सारी थकान दूर हो जाती है। तो अगर आप अंडे की शौकीन हैं और अंडा आपको बहुत अच्छा लगता है तो, अभी बनाएं ये एग बोंडा।
कितने- 5 बोंडे
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
अंडे- 5
बेसन- 1/2 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 कप
विधि-
अंडो को उबाल कर छील लें। फिर इन्हें आधे भाग में काटे या फिर आप इन्हें बिना काटे ही प्रयोग कर सकती हैं।
एक कटोरे में बेसन, पानी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर पेस्ट तैयार करें। किनारे रखें।
पैन में तेल गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें बेसन के घोल में डुबोया अंडा एक एक कर के डालें।
इसे तब तक फ्राई करें, जब तक कि यह गोल्ड ब्राउन ना हो जाए।
जब बोंडे पूरी तरह से फ्राई हो जाएं तब इन्हें निकाल कर पेपर टॉवल पर रख लें।
बाकी के बचे हुए अंडो को भी वैसे ही डीप फ्राई कर लें।
इन बोंडों को हरी चटनी या टमैटो कैचप के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications