Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
आइये जाने पाव भाजी को प्रेशर कुकर में बनाने की विधि
कम समय में अगर आपको मुंबइया पाव भाजी बनाना हो तो आप प्रेशर कुकर में इसे बना सकती हैं। यह काफी टेस्टी बनती है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता।
Chats
oi-Staff
जिस दिन आपके घर अचानक से महमान आ जाएं, तो आप उनके लिये प्रेशर कुकर में पाव भाजी बना सकती हैं। ऐसा करने से यह काफी आराम से और कम समय में बन जाती है।
The Great Diwali Coupons Sale! Upto 100% Cashback (Oct 14th -16th) Only
आज कल लोग तरह तरह के व्यंजन बनाने में इस लिये कतराते हैं क्योंकि उनके पास समय नहीं होता। पर अगर आप कम समय में ही सब कुछ बना लेना चाहती हैं तो हम आपकी मदद जरुर करेंगे। तो अब देर ना कीजिये और सीखिये कैसे बनाएं कुकर में मुंबइया पाव भाजी।

कितने- 4 से 5 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 250 ग्राम आलू
- 100 ग्राम प्याज
- 300 ग्राम टमाटर
- 100 ग्राम फूल गोभी
- 100 ग्राम गाजर
- 1/3 कप कटी शिमला मिर्च
- 1/2 कप मटर
- 2 चम्मच बटर
- 1/2 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 2 हरी मिर्च
- 1ध्2 चम्मच हल्दी
- 1 से चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पावडर
- 2 कप पानी
- नमक- स्वादअनुसार
- 1.5 से 2 चम्मच पाव भाजी मसाला
- 1 से 2 चम्मच बटर
अन्य सामग्रियां-
- 1 कप बारीक कटी प्याज + 2 चम्मच हरी धनिया, मिक्स की हुई
- 2 चम्मच हरी धनिया
- 1 नींबू
- बटर- जरुरत अनुसार
- 10 से 12 पाव
बनाने की विधि-
- एक 3 लीटर के प्रेशर कुकर में थोड़ा सा बटर गरम करें, उसमें जीरा डालें।
- फिर उसमें कटी प्याज डाल कर धीमी आंच पर चलाएं। जब प्याज गुलाबी हो जाए, तब उसमें अदरक लहसुन पेस्ट और कटी हरी मिर्च डालें।
- इसमें से कच्चेपन की खुशबू निकल जाने के बाद कटी शिमला मिर्च और कटे टमाटर मिक्स करें।
- इसे 2 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें हल्दी और लाल मिर्च पावडर मिक्स करें।
- अब बारी आती है इसमें कटी सब्जियों को मिक्स करने की।
- अब इसमें हरी मटर मिलाएं और ऊपर से नमक छिड़के।
- फिर इसे मिक्स कर के पानी मिलाएं।
- प्रेशर कुकर को बंद कर दें और 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं। आपको इसमें लगभग 11 से 12 मिनट लग जाएंगे।
- जब प्रेशर निकल जाए तब ढक्कन खोल कर सब्जियों को मैश कर लें और उसमें पावभाजी मसाला और 2 चम्मच बटर मिक्स करें।
- अब प्रेशर कुकर को दुबारा आंच पर रखें और इसे 8 मिनट तक पकाएं और गाढा करें।
- एक बार जब सब्जी पक जाए तब कुकर को आंच से उतारें और किनारे रखें।
- आप इसको एक बार टेस्ट कर लें और देख लें कि इसमें नमक और मिर्च आदि अच्छे से पड़ें हैं या नहीं।
पाव सेंकने की विधि-
- पाव के लिये पहले तवे को गरम करें, फिर उसमें बटर डाल कर पिघलाएं।
- अब धीमी आंच पर पाव रखें और उसे बटर को सोखने दें।
- अब आपके पाव तैयार हैं, इसे भाजी के साथ सर्व करें।
- सर्व करने से पहले भाजी पर कटी प्याज-धनिया, नींबू और बटर डालना ना भूलें।
Comments
English summary
How to make pav bhaji in a pressure cooker
Story first published: Saturday, October 15, 2016, 14:20 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2016



Click it and Unblock the Notifications
