मिक्‍सड वेजिटेबल सैंडविच

हर सुबह हम यही सोंचते हैं कि नाश्‍ते में ऐसा क्‍या खाएं जो हमें स्‍वस्‍थ्‍य बनाएं। कई लोग ऐसे में बहुत ही भारी नाश्‍ता कर लेते हैं जिसमें हाई मात्रा में कार्ब मौजूद होता है। कई लोग अपने नाश्‍ते को पौष्‍टिक बनाने के चक्‍कर में रोज कार्न फ्लेक्‍स और ओट्स ही खाते हैं। मगर आज हम आपको आसान ब्रेकफास्‍ट बनाना सिखाएंगे जो कि मिक्‍सड वेजिटेबल सैंडविच है।

इस मिक्‍सड वेजिटेबल सैंडविच में कई प्रकार की सब्‍जियां पड़ी हैं लेकिन हां इसमें चीज भी पड़ती है। अगर आप चाहें तो चीज़ नहीं भी डाल सकती हैं। यह नाश्‍ता बच्‍चों के लिये बहुत पौष्टिक है इसलिये उन्‍हें इसे बना कर खिलाना ना भूलें। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।

Mixed Vegetable Sandwich

सामग्री-
प्‍याज- 1
शिमला मिर्च- 1
गाजर- 1
स्‍वीट कार्न- 1 कप (उबला)
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्‍मच
चीज- 1 1/2 कप
वीट ब्रेड- 8 स्‍लाइस
तेल- 1 कप
बटर- 1 चम्‍मच
नमक- स्‍वादअनुसार

विधि-

  1. एक पैन लीजिये, उसमें बटर डाल कर गरम कीजिये।
  2. पैन में कटे प्‍याज डाल कर भूनिये। जब प्‍याज भुन जाए तब उसमें कटी शिमला मिर्च और घिसा गाजर डालिये।
  3. फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक डालिये।
  4. इसे 3-4 मिनट के लिये भूनिये और ठंडा होने के लिये रख दीजिये।
  5. मिश्रण में घिसी चीज मिलाइये।
  6. इस मिश्रण को ब्रेड कि चार स्‍लाइसों पर डालिये और अन्‍य ब्रेड स्‍लाइसो से ढंक दीजिये।
  7. सैंडविच को पैन में हल्‍का सा सेंक लीजिये और फिर गरम गरम सर्व कीजिये।

Story first published: Monday, February 11, 2013, 11:36 [IST]
Desktop Bottom Promotion