Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्यार से पकाइये वेजिटेबल कटलेट
वेजिटेबल कटलेट नाश्ते में खाया जाने वाला स्पेशल स्नैक्स है। इसे आप शाम को चाय के साथ पूरे परिवार को खिला सकते हैं। यह वेज रेसीपी बनाने में बहुत आसान है और साथ ही इसमें प्रयोग होने वाली सामग्री भी आसानी से मिल जाती है। तो आइये देखते हैं इसे बनाने की सरल विधि-
लोंगो के लिये: 4-6
समय: 30 मिनट

सामग्री:
गाजर- 1 कप (घिसा हुआ)
आलू- 1 ½ कप (उबला हुआ)
मटर- 1 कप
नींबू का रस- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
प्याज- आधा कप
हरी मिर्च- 2 (कटी हुई)
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
कार्नफ्लोर- 1-2 कप
मूंगफली- आधा कप
बिस्कुट पाउडर- 2 कप
वेजिटेबल ऑयल- 2 कप
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
एक मध्यम आकार का कटोरा लें और उसमें घिसा हुआ अदरक, पिसा हुआ आलू और मटर डाल कर मिक्स कर दें। उसके बाद नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक भी मिलाएं। अब इन सामग्रियों को ठीक से मिला कर एक किनारे रख दें। अब एक पैन लीजिये और उसमें 7-8 चम्मच तेल डालिये और गरम कीजिये। अब उसी पैन में कटी हुई प्याज डाल कर भूरा हाने तक फ्राई कीजिये। अब उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी पाउडर और मूंगफली डाल कर हल्की आंच पर 2-3 मिनट तक पकाइये। अब पहली वाली आलू की सामग्री को इसी पैन में डाल दीजिये और हल्की आंच पर 2-3 मिनट तक पकाइये और फिर गैस बंद कर दीजिये। अब जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसको हाथों में ले कर एक गोल शेप देर कर दबा दीजिये और किनारे रख दीजिये। अब कार्न फ्लोर लीजिये और उसे थोड़े से पानी में डाल कर मिक्स कीजिये। अब दूसरी ओर बिस्कुट पाउडर को एक प्लेट में निकाल लीजिये। अब एक दूसरा फ्राइंग पैन लीजिये और उसमें तेल डालिये और जो आपने कटलेट बनाए थे, उसे पहले कार्न फ्लोर के घोल में मिलाइये और फिर उसे बिस्कुट पाउडर में लपेटिये। फिर उसको पैन में डीप फ्राई कीजिये। जब कटलेट लाल हो जाए तब इसे बाहर निकाल कर एक टिशू पेपर पर रखिये और फिर गरमा-गरम टमैटो सॉस के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
