Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
नारियल की टेस्टी बर्फी कैसे बनाये
देश भर में छोटे-मोटे घर के फंक्शन और त्यौहारों पर बनने वाली साधारण, लेकिन स्पेशल मिठाई है 'नारियल बर्फी'। बाहर से क्रंची और अंदर से रस भरी इस मिठाई को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से पहचाना जाता है। जैसे कि यह बर्फी कर्नाटक में 'कोबारी बर्फी' तो तमिलनाडु में 'थेनगई बर्फी' के नाम से जानी जाती है।
चीनी, मलाई और नारियल का स्वाद कुछ ऐसा जमता है, कि इस मिठाई को चखने वाले अंगुलियां चाटतते रह जाते है। सरल विधि से बनने वाली इस मिठाई में बाकि भारतीय मिठाईयों की तरह घी और मक्खन का ज्यादा उपयोग नहीं होता है। इसलिए यह चुटकियों में कम चीजों में बन जाती है। अगर आप भी इस त्यौहार वाले सीजन में इस मिठाई में हाथ आजमाना चाहते है तो आज हम आपसे शेयर कर रहें है नारियल बर्फी की स्टेप बाई स्टेप विधि और फोटोज के साथ वीडियो भी।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मिठाई
Serves: 12 बर्फी
-
नारियल (कटा हुआ) - 1
पानी - ¼ कप
शुगर - 1 कप
ताजा क्रीम (मलाई) - ½ कप
दूध - ½ कप
घी - 1 टेबिल स्पून + चिकना करने के लिए
कटे हुए काजू - 2 टी स्पून + गार्निशिंग के लिए
इलायची पाउडर - 1 टी स्पून
-
1. नारियल को मिक्सी जार डालें।
2. अब ¼ कप पानी डाले और मोटा-मोटा पीस लें।
3. अब इस तैयार मिश्रण को गर्म किए हुए पैन में डालें।
4. हिलाते रहें, जब तक कि पानी उड़ न जाएं।
5. अब चीनी मिलाएं।
6. अच्छे से हिला कर, उसे कवर कर दें।
7. पांच मिनिट तक पकाएं जब तक कि पानी न उड़ जाए और बीच-बीच में हिलाते रहें।
8. अब इसमें ताजा मलाई, दूध और घी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
9. एक बार फिर इसे ढक दें और इसे तब तक पकने जब तक कि मिक्सचर गाढ़ा न हो जाए और थोड़ा सूख न जाएं।
10. इस तैयार मिक्सचर, में काजू और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
11. अब एक प्लेट में घी लगाकर उसे चिकना कर लें, अब इसी प्लेट में तैयार मिक्सचर को डालें।
12. मिक्सचर को हल्का से दबा कर फैला लें और फ्लेट कर लें।
13. अब उपर से काजू से सजाएं और इसे करीबन 1 घंटे तक ठंडा होने दें।
14. एक बार ठंडा होने पर, छोटे-छोटे पीसेज में काट कर सर्व करें।
- 1. आप चाहें तो, ताजा नारियल की जगह सूखा घिसा हुआ नारियल भी इस्तेमाल कर सकते है।
- 2. इसके अलावा चीनी की जगह गुड़ भी डाला जा सकता है, ऐसा करने से इसका जायका बदल जाएगा।
- सर्विंग साइज - 1 बर्फी
- कैलोरीज - 59 cal
- फैट - 3 g
- प्रोटीन - 1 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 8 g
- शुगर - 7 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं नारियल की बर्फी
1. नारियल को मिक्सी जार डालें।

2. अब ¼ कप पानी डाले और मोटा-मोटा पीस लें।

3. अब इस तैयार मिश्रण को गर्म किए हुए पैन में डालें।

4. हिलाते रहें, जब तक कि पानी उड़ न जाएं।

5. अब चीनी मिलाएं।

6. अच्छे से हिला कर, उसे कवर कर दें।

7. पांच मिनिट तक पकाएं जब तक कि पानी न उड़ जाए और बीच-बीच में हिलाते रहें।

8. अब इसमें ताजा मलाई, दूध और घी डालकर अच्छे से मिक्स करें।

9. एक बार फिर इसे ढक दें और इसे तब तक पकने जब तक कि मिक्सचर गाढ़ा न हो जाए और थोड़ा सूख न जाएं।

10. इस तैयार मिक्सचर, में काजू और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।

11. अब एक प्लेट में घी लगाकर उसे चिकना कर लें, अब इसी प्लेट में तैयार मिक्सचर को डालें।

12. मिक्सचर को हल्का से दबा कर फैला लें और फ्लेट कर लें।

13. अब उपर से काजू से सजाएं और इसे करीबन 1 घंटे तक ठंडा होने दें।

14. एक बार ठंडा होने पर, छोटे-छोटे पीसेज में काट कर सर्व करें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications